विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2022

"पुनर्जन्‍म जैसा महसूस कर रहा" : झारखंड हादसे में पूरी रात केबल कार में फंसे रहे थे पर्यटक शैलेंद्र

हादसे को लेकर आपबीती सुनाते हुए यादव ने बताया, 'मुझे एक कुर्सी से बांध दिया गया और हेलीकॉप्‍टर से बचाया गया. मैं पूरी रात जागता रहा, मुझे पानी तक नहीं मिला. '

"पुनर्जन्‍म जैसा महसूस कर रहा" : झारखंड हादसे में पूरी रात केबल कार में फंसे रहे थे पर्यटक शैलेंद्र
सुरक्षित निकाले गए शैलेंद्र ने कहा, कई बार महसूस हुआ था कि अब मैं नहीं बचूंगा
देवघर (झारखंड ):

"मुझे कई बार महसूस हुआ कि अब मैं नहीं बचूंगा.  यह मेरे लिए पुनर्जन्म की तरह लग रहा है." झारखंड के देवघर में भीषण हादसे यादव के बाद केबल कार से सुरक्षित निकाले गए शैलेंद्र कुमार यादव ने सुरक्षित निकाले जाने के बाद मीडिया से चर्चा में यह बात कही.बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास त्रिकुट में रोपवे पर टक्‍कर के बाद बिहार के मधुबनी जिले के पर्यटक, केबल कार में करीब 20 घंटों तक फंसे रहे. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए. 

हादसे को लेकर आपबीती सुनाते हुए यादव ने बताया, 'मुझे एक कुर्सी से बांध दिया गया और हेलीकॉप्‍टर से बचाया गया. मैं पूरी रात जागता रहा, मुझे पानी तक नहीं मिला. ' वायुसेना के दो हेलीकॉप्‍टर घटनास्‍थल पर बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी खामी, केबल कारों के टकराने की वजह हो सकती है, हालांकि हादसे के सही कारण की अभी पुष्टि होना बाकी है. न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, रोपवे मैनेजर और अन्‍य कर्मचारी, दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गए. देवघर के डिप्‍टी कमिश्‍नर मंजुनाथ भजंत्री के अनुसार, हादसे के बाद नेशनल डिजास्‍टर रिस्‍पॉस फोर्स (NDRF) की टीम को कार्रवाई में लगाया गया. उन्‍होंने बताया कि स्‍थानीय ग्रामीण भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं. डिप्टी कमिश्‍नर ने ट्वीट किया कि स्थिति नियंत्रण में है, उन्‍होंने लोगों से अफवाहों पर ध्‍यान न देने की अपील की है.  

राज्‍य के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पोस्‍ट में कहा कि प्रशासन, सेना और एनडीआरएफ केबल कार में फंसे लोगों को निकालने के काम में जुटे हुए हैं. उन्‍होंने कहा, 'मैं स्थिति पर बारीकीी से नजर रखे हुए हूं. जल्‍द ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा.'

- ये भी पढ़ें -

* CM ऑफिस के बाद UP सरकार का ट्विटर अकाउंट भी हैक, DP बदल किए ऐसे ट्वीट..
* आम लोग चाहेंगे तो सक्रिय राजनीति में जरूर आऊंगा : रॉबर्ट वाड्रा
* रिश्वत नेशनल हेराल्ड केस: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से प्रवर्तन निदेशालय ने की पूछताछ

जब फ्लाइट में कांग्रेस नेता ने स्मृति ईरानी को घेरा, तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर पूछा सवाल

लेखक के बारे में
img
मनीष कुमार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cable Car Crash, Deoghar In Jharkhand, Jharkhand Ropeway Accident News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com