उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद आज यूपी सरकार का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया है. यूपी सरकार के अकाउंट को हैक कर कई सारे ट्वीट भी किए गए. इतना ही नहीं हैकर्स ने ट्विटर अकाउंट की डीपी भी बदल दी और उसकी जगह पर कार्टून की फोटो लगा दी. हालांकि अकाउंट को तुरंत रिस्टोर कर लिया गया है और फर्जी ट्वीट हटा दिए गए हैं.
शनिवार को सीएमओ का ट्विटर अकाउंट किया था हैक
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) का ट्विटर अकाउंट शनिवार को हैक कर लिया गया था. अज्ञात हैकर्स ने यूपी सीएमओ ट्विटर हैंडल (Twitter Handle) का इस्तेमाल करते हुए "ट्विटर पर अपने BAYC / MAYC एनिमेटेड को कैसे चालू करें" नामक एक ट्यूटोरियल के आधार पर एक पोस्ट पब्लिश की. इसके अलावा, यूपी सीएमओ अकाउंट पर एक कार्टूनिस्ट तस्वीर को प्रोफाइल पिक्चर के रूप में इस्तेमाल किया गया था. अज्ञात हैकर्स ने यूपी सीएमओ अकाउंट पर कुछ रैंडम ट्वीट्स का एक थ्रेड भी पोस्ट किया. हालांकि जल्द ही यूपी सीएमओ अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया था. लेकिन ठीक दो दिन बाद अब यूपी सरकार का अकाउंट हैक किया गया है. यूपी के सीएमओ (@CMOfficeUP) के ट्विटर अकाउंट के 40 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
केंद्रीय सरकार के 600 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट हैक किए गए
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में बताया था कि पिछले पांच सालों में केंद्रीय सरकार के 600 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुए हैं. सरकार के ट्विटर हैंडल और ईमेल अकाउंट्स की हैकिंग से संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से अब तक 641 अकाउंट हैक हो चुके हैं.
इस पर साल दर साल हैकिंग के मामलों की गिनती करवाते हुए उन्होंने एक लिखित उत्तर में बताया कि 2017 में 175 अकाउंट हैक हुए थे, 2018 में 114 अकाउंट हैक किए गए, 2019 में 61 अकाउंट हैक हुए, 2020 में 77, 2021 में 186 और वर्तमान वर्ष में 28 सरकारी अकाउंट हैक हो चुके हैं. ठाकुर ने कहा कि यह जानकारी इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी टीम (CERT-In) ने मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) को उपलब्ध करवाई है.
VIDEO: धान की खरीद को लेकर TRS के प्रदर्शन पर क्या बोलीं CM केसीआर की बेटी? राजीव रंजन की रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं