विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2017

फ़ारूक अब्दुल्ला ने पीओके पर फिर दिया विवादित बयान, मच गया कोहराम

यूट्यूब पर मौजूद वीडियो के अनुसार अब्दुल्ला ने कहा, “हम कब तक कहते रहेंगे की (पीओके) हमारा हिस्सा है?… पीओके पाकिस्तान है और ये भारत…70 साल हो गये , वो पाकिस्तान है, ये हिंदुस्तान है.”

Also Read in
फ़ारूक अब्दुल्ला ने पीओके पर फिर दिया विवादित बयान, मच गया कोहराम
फारूक अब्दुल्ला.
  • पीओके पर फारुक अब्दुल्ला कुछ समय पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
  • एक बार फिर उनके बयान पर राजनीति तेज
  • कथित तौर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही यह बात
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने फिर विवादित बयान दिया है. एक रिपोर्ट के अनुसार फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहन रखीं, वो इतना कमजोर नहीं है कि अपने कब्जे वाले कश्मीर पर भारत का कब्जा होने देगा. इससे पहले अब्दुल्ला ने कथित तौर पर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को पाकिस्तान का बता दिया था. नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक़ अब्दुल्ला उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में एक जनसभा में बोल रहे थे.  यूट्यूब पर मौजूद वीडियो के अनुसार अब्दुल्ला ने कहा, “हम कब तक कहते रहेंगे की (पीओके) हमारा हिस्सा है?… पीओके पाकिस्तान है और ये भारत…70 साल हो गये , वो पाकिस्तान है, ये हिंदुस्तान है.”

यह भी पढ़ें : मेरे पिता ने सही बात कही, राजनीतिक वार्ता से ही निकलेगा हल : उमर अब्दुल्ला

अब्दुल्ला ने कहा, “आज वे (भारत) दावा करते हैं कि ये भारत का हिस्सा है. तो इसे ले लीजिए. हम भी कहते हैं कि इसे ले लीजिए. हम भी देंखेंगे. वे कमजोर नहीं हैं और उन्होंने चूड़ियां नहीं पहन रखी है. उनके पास भी परणामु बम है. युद्ध के बारे में सोचने से पहले हमें इंसान की तरह रहने के बारे में सोचना चाहिए.” 

यह भी पढ़ें : फारुक अब्दुल्ला का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- कश्मीर को लेकर आकलन हमेशा गलत रहा है

इससे पहले पिछले हफ्ते फारूक अब्दुल्ला ने कह दिया था कि अगर भारत और पाकिस्तान में युद्ध भी हो जाए तो भी पीओके पाकिस्तान के कब्जे में ही रहेगा.

फारूख अब्दुल्ला ने कहा, “मेरे खिलाफ एक मुकदमा किया गया है. वो भी एक मुसलमान द्वारा. अल्लाह उन्हें सलामत रखे. हालात देखिए. वो कश्मीर कश्मीर को जानते ही नहीं. वो हमारी हालत नहीं जानते. वो (पाकिस्तान) बम गिराते हैं, यहां (कश्मीर) आम लोग और सैनिक मरते हैं. जब यहाँ से बम गिराया जाता है तो पीओके में आम लोग और सैनिक मरते हैं. ये जलजला कब तक चलेगा? हम कब तक मासूमों का खून बहाते रहेंगे?”

VIDEO: आइए समझें कश्मीर समस्या

अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान की भी याद दिलायी जिसमें उन्होंने कहा था कि कश्मीर के लोगों को गले लगाने की जरूरत है. अब्दुल्ला ने पीएम मोदी से कश्मीर का मुद्दा सुलझाने के लिए ठोस कदम उठाने की भी अपील की. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की स्वायत्ता की मांग पर कोई मसझौता नहीं हो सकता. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farooq Abdullah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com