पूर्व सांसद और दिग्गज मलयालम अभिनेता इनोसेंट का रविवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वे 75 साल के थे. तीन मार्च से अस्पताल में इलाज करा रहे अभिनेता ने रात साढ़े दस बजे अंतिम सांस ली. अस्पताल ने एक विज्ञप्ति में कहा, "वे कोविड से संक्रमित थे और कई अंगों के काम करना बंद कर देने के साथ-साथ उन्हें सांस की समस्या थी."
जैसे ही उनके निधन की खबर फैली, सोशल मीडिया प्रमुख अभिनेताओं और राजनेताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के संदेशों से भर गया. सभी ने अपनी संवेदना और दुख व्यक्त किया. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट में अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि इनोसेंट ने अपनी सहज अभिनय शैली से अपने दर्शकों के मन में एक अमिट जगह छोड़ी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
विजयन ने उन्हें एक सार्वजनिक कार्यकर्ता के रूप में भी याद किया, जिन्होंने अपने आसपास के लोगों के जीवन को प्रभावित किया था.
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, "केरल कृतज्ञता के साथ याद रखेगा कि हमेशा वामपंथी मानसिकता रखने वाले इनोसेंट वाम लोकतांत्रिक मोर्चे के अनुरोध पर लोकसभा के उम्मीदवार बने और जीतने के बाद संसद में केरल की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया."
विजयन ने आगे कहा कि इनोसेंट की मौत कला और संस्कृति के साथ-साथ सामान्य राजनीतिक परिदृश्य के लिए भी एक बड़ी क्षति है. उन्होंने कहा, "यह मलयाली लोगों के लिए बड़ा नुकसान है."
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने भी अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दशकों तक सभी को हंसाने वाले इनोसेंट आज "एक दर्दनाक याद बन गए हैं." उन्होंने कहा, "600 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके इनोसेंट मलयालम सिनेमा को दुनिया के नक्शे पर रखने वाले कॉमेडियन में से एक हैं."
यह भी पढ़ें -
-- राहुल गांधी को सांसद पद के अयोग्य ठहराना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं : सुखबीर बादल
-- राजस्थान पुलिस ने जयपुर, कोटा रेंज और चूरू जिले से 2,051 अपराधियों को किया गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं