- फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं करीब एक घंटे तक रही ठप
- भारत सहित दुनिया के कई देशों में यूजर्स को झेलनी पड़ी परेशानी
- एलन मस्क ने इस समस्या को लेकर अपने एक पोस्ट में तंज कसा है
दुनिया भर में सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले हजारों यूजर्स को मंगलवार को परेशानी का सामना करना पड़ा. मेटा (Meta) द्वारा संचालित प्लेटफॉर्म्स फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram), थ्रेड्स और मैसेंजर भारत सहित दुनिया के कई देशों में ठप हो गए. वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने कहा कि बड़ी संख्या में यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के ठप होने की रिपोर्ट की. हालांकि अब फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित मेटा संचालित सभी प्लेटफॉर्म्स की सर्विसेज सामान्य हो गई हैं और यूजर्स इनका पहले की तरह ही इस्तेमाल कर पा रहे हैं.
इससे पहले, फेसबुक और इंस्टाग्राम लोड नहीं हो रहे थे, न ही यूजर्स मैसेज भेज पा रहे थे और न ही अपनी फीड को रीफ्रेश कर पा रहे थे. डाउनडिटेक्टर वेबसाइट के अनुसार, फेसबुक को लेकर 5 लाख से अधिक शिकायतें मिली, जबकि इंस्टाग्राम को लेकर 90 हजार से ज्यादा लोगोंं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई. कई यूजर्स के फेसबुक अकाउंट अपने आप ही लॉग आउट हो गए हैं और समस्या के कारण वे करीब एक घंटे तक इन्हें लॉग इन भी नहीं कर पाए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वैश्विक स्तर पर सेवाओं के ठप होने के बाद मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने कहा, "हम जानते हैं कि लोगों को हमारी सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है. हम अभी इस पर काम कर रहे हैं." उनके बयान के कुछ ही वक्त बाद सेवाएं फिर से सुचारू हो गईं.
भारत सहित दुनिया के कई देशों के यूजर्स रहे परेशान
डाउनडिटेक्टर अपने प्लेटफार्म पर यूजर्स द्वारा सबमिट की गई समस्याओं सहित कई स्रोतों से समस्या को ट्रैक करता है. वेबसाइट ने बताया कि भारत के साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील सहित कई अन्य देशों में यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा.
अपनी परेशानी को बताने के लिए यूजर्स ने एक्स का सहारा लिया. इससे जुड़े कई ट्वीट्स यूजर ने एक्स अकाउंट पर किए और बताया कि मेटा के स्वामित्व वाले फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फीड लोड नहीं हो रही है.
WhatsApp का स्वामित्व भी मेटा के पास है. हालांकि WhatsApp में किसी तरह की समस्या सामने नहीं आई. हालांकि इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेसबुक और मार्क जुकरबर्ग ट्रेंड करने लगे. बड़ी संख्या में यूजर्स ने इस वैश्विक सर्वर मुद्दे पर मीम्स साझा किए.
एक्स और एलन मस्क ने इस तरह से कसा तंज
यूजर्स जैसे ही इस समस्या के बारे में बात करने के लिए और अधिक जानने के लिए एक्स पर पहुंचे, सोशल मीडिया दिग्गज ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा, "हम जानते हैं कि आप सभी अभी यहां क्यों हैं."
we know why you're all here rn
— X (@X) March 5, 2024
एक्स के मालिक एलन मस्क भी तंज कसने में पीछे नहीं रहे. उन्होंने कहा, "अगर आप यह पोस्ट पढ़ रहे हैं तो इसका कारण यह है कि हमारे सर्वर काम कर रहे हैं."
If you're reading this post, it's because our servers are working
— Elon Musk (@elonmusk) March 5, 2024
पिछले साल, जुलाई में WhatsApp सहित मेटा प्लेटफॉर्म में भी समस्या आई थी. बाद में दिन में सेवाएं बहाल कर दी गईं. इसी तरह की समस्या जून में भी सामने आई थी.
ये भी पढ़ें :
* 'कौन है तुम्हारा बॉलर' कश्मीर में सचिन तेंदुलकर ने उल्टा बैट पकड़कर किया चैलेंज पूरा
* फेसबुक ने नौकरी से निकाला तो शुरू की अपनी कंपनी, अब हर साल कमाते हैं इतने करोड़ रुपए, कहानी से प्रेरित हो रहे लोग
* YouTube पर 2 करोड़ सब्सक्राइबर्स वाले दुनिया के पहले नेता बने PM मोदी, इस महीने मिले 22 करोड़ व्यूज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं