क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर जब कुछ करते हैं उनके फैंस उन्हें हर जगह फॉलो करते ही रहते हैं. हाल ही में सचिन का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कश्मीर की गलियों में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं. सचिन ने खुद अपने फेसबुक अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें दर्जनों युवा उन्हें घेरे हुए खड़े हैं और वह उनके साथ क्रिकेट खेल रहे हैं. वीडियो में सचिन ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि कौन है तुम्हारा बॉलर (Kaun Hai Tumhara Bowler).
कश्मीर में सचिन का क्रिकेट
फेसबुक पर शेयर हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, सचिन तेंदुलकर ने पहाड़ों से घिरी किसी सड़क को खेल का मैदान बना लिया है, जहां वो अपने क्रिकेट जादू दिखा रहे हैं. इस अनोखे गेम में विकेट की जगह कार्टन रखा है और इसके ऊपर तेल वाली बोतल रखी है. सामने से एक गेंदबाज बॉलिंग करता नजर आ रहा है, तभी सचिन अपना बल्ला घुमाते हैं. खास बात है कि सचिन बैट को उल्टा पकड़ कर बैटिंग करते हैं. इसके बाद वो फैंस के साथ सेल्फी भी खिंचवाते हैं. वीडियो को कैप्शन देते हुए सचिन ने लिखा, 'क्रिकेट और कश्मीर.. जन्नत में एक मैच.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
लोगों ने किया स्वागत
वीडियो पर 55 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्रिकेट के भगवान स्वर्ग में.. कश्मीर में आपका स्वागत है. हम देश के बाकी लोगों की तरह ही क्रिकेट को लेकर उतने ही जुनूनी हैं.' दूसरे ने लिखा, 'इसलिए आप मास्टर ब्लास्टर हैं.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये आपका देश है सर, आप चाहे जहां खेले. लीजेंड'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं