कुछ करने की चाहत हो तो मुश्किलें आसान हो जाती है. फेसबुक (Facebook) एक पूर्व कर्मचारी ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है और आज खुद की कई मिलियन डॉलर की कंपनी खड़ी कर ली है. 41 साल के इस टेक्निकल एक्सपर्ट ने फेसबुक से निकाले जाने के बाद अपनी खुद की कंपनी शुरू की और अब हर साल लगभग 3.3 मिलियन डॉलर (274,319,265 रुपये) कमाते हैं. Appsumo.com के सीईओ और को-फाउंडर, नूह कगन ने हाल ही में CNBC मेक इट्स मिलेनियल मनी सीरीज में भाग लिया और इस बारे में बात की.
इजरायली माता-पिता से जन्में और अब अमेरिका में रह रहे नूह कगन ने कहा कि वह हमेशा से अमीर बनने का सपना देखते थे और उनका मानना रहा है कि अमीरी का रास्ता तकनीक की दुनिया से होकर गुजरता है. उन्होंने कहा कि, “मेरा सपना माइक्रोसॉफ्ट था. अगर मैं बिल गेट्स के आसपास रह पाता, जो उस समय प्रतिष्ठित थे... यही वह रास्ता है जिस पर मैं चलना चाहता था.”
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फेसबुक ने निकाला
2005 में, नूह ने फेसबुक के लिए एक प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करना शुरू किया, लेकिन एक साल बाद कोचेला में प्रेस को कंपनी की जानकारी लीक करने के बाद उन्हें निकाल दिया गया. हालांकि इस नौकरी के जाने के बाद वह निराश नहीं हुए. उनका मानना है कि इससे उन्हें एहसास हुआ कि उनका भाग्य खुद उनके हाथ में हैं और फिर उन्होंने वो किया जो वह हमेशा से करना चाहते थे.
इस तरह की नई शुरुआत
नौकरी से निकाले जाने के बाद उन्होंने दक्षिण कोरिया में अंग्रेजी पढ़ाया और सिलिकॉन वैली टेक फर्मों के लिए कंसल्टेंट का काम किया. फेसबुक और अन्य तकनीकी दिग्गजों जैसे इंटेल और मिंट.कॉम के साथ काम करने के अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए, उन्होंने 2010 में अपनी डिस्काउंट सॉफ्टवेयर वेबसाइट ऐपसुमो शुरू की. पिछले साल, कंपनी ने लगभग $80 मिलियन का रेवेन्यू जेनरेट किया और $7 मिलियन से अधिक का लाभ दर्ज किया.
अपने ऐपसुमो बिजनेस के अलावा नूह एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं और प्रोपर्टीज रेंट पर भी देकर रखी है. उन्होंने हाल ही में अपनी किताब 'मिलियन डॉलर वीकेंड' भी प्रकाशित की है, जो लोगों को अपने सपनों का बिजनेस बनाना सिखाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं