लगभग छह घंटों तक ठप रहने के बाद मंगलवार की तड़के सुबह Facebook और उसके दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स Whatsapp, Instagram और Messanger ने काम करना शुरू कर दिया. फेसबुक ने इस आउटेज के पीछे राउटर्स में आई दिक्कत को बताया है. मंगलवार को जारी एक बयान में बताया गया कि कंपनी ने नेटवर्क ट्रैफिक को को-ऑर्डिनेट करने वाले राउटर्स के कन्फिगरेशन में कंपनी ने कुछ बदलाव किए थे, जिसके चलते ये गड़बड़ी हुई थी. फेसबुक के वॉइस प्रेसिडेंट ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर्स संतोष जनार्दन ने एक पोस्ट में कहा, 'नेटवर्क ट्रैफिक में बाधा आने से हमारे डेटा सेंटर्स के बीच का कम्युनिकेशन प्रभावित हुआ था, जिससे हमारी सेवाएं ठप हो गई थीं.'
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ब्रायन क्रेब्स ने इस गड़बड़ी को ऐसे समझाया जैसे कि- मान लीजिए फेसबुक ने एक मैप तैयार कर रखा है, जिसे फॉलो करते हुए दुनिया भर के कंप्यूटर उसके अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पहुंचते हैं. इस गड़बड़ी के चलते यह मैप ही काम नहीं कर रहा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फेसबुक और उसके दूसरे टूल्स के ठप रहने पर दुनिया भर में लोगों को और बिजनेसेस को जो नुकसान हुआ वो तो हुआ ही, कंपनी के फाउंडर और CEO मार्क ज़करबर्ग को हजारों करोड़ की चपत लग गई. Fortune की अरबपतियों की ट्रैकिंग करने वाली वेबसाइट ने बताया कि ज़करबर्ग को अपनी निजी संपत्ति में से 6 बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा और उनकी कुल गिरकर संपत्ति 117 बिलियन डॉलर के आसपास पहुंच गई.
ये भी पढ़ें : सबको ट्विटर की आई याद- Whatsapp, Facebook डाउन हुए तो Google और Twitter ने ऐसे ली चुटकी
Telegram और Signal के लिए अच्छा दिन
हालांकि, फेसबुक के प्रतिद्वंद्वियों के लिए दिन अच्छा रहा. स्पेशलिस्ट फर्म SensorTower मैसेजिंग ऐप Telegram को यूएस में इतना ज्यादा डाउनलोड किया गया कि यह मोस्ट डाउनलोडेड फ्री ऐप की लिस्ट में 56वें नंबर से ऊंची छलांग लगाकर पांचवें नंबर पर आ गया. वहीं, एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप Signal ने ट्वीट करके बताया कि इस आउटेज की वजह से उससे लाखों नए यूजर्स जुड़े. ऐप ने कहा वर्ड्स ट्विस्ट खेलते हुए कि 'वो Signal और ready to mignal है.'
हालांकि, बहुत लोगों ने इस आउटेज की वजह से नुकसान उठाया. कई बिजनेसेज़ ने शिकायत की कि इसके चलते वो अपने बिजनेस टूल्स, कॉन्टैक्ट्स या इनकम सोर्स से कट गए और उनको नुकसान उठाना पड़ा.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं