विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2021

विदेश मंत्री ने द्विपक्षीय मुद्दों की चर्चा के लिये सिंगापुर के मंत्रियों से की मुलाकात

विदेश मंत्री (Foreign minister) ने कहा कि उन्हें सिंगापुर के वित्त मंत्री लारेंस वांग से मुलाकात कर प्रसन्नता हुई है जिनके साथ उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के बारे में चर्चा की.

विदेश मंत्री ने द्विपक्षीय मुद्दों की चर्चा के लिये सिंगापुर के मंत्रियों से की मुलाकात
परिचर्चा में अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टॉनी ब्लेयर भी शामिल रहे
सिंगापुर:

द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने तथा स्वास्थ्य सुरक्षा सहयोग के बारे में विचारों का आदान प्रदान  करने के लिये विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने शुक्रवार को सिंगापुर (Singapore) के वित्त एवं स्वास्थ्य मंत्रियों से मुलाकात की. गौरतलब है जयशंकर बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा पर सिंगापुर आए हुए हैं . विदेश मंत्री (Foreign minister) ने कहा कि उन्हें सिंगापुर के वित्त मंत्री लारेंस वांग से मुलाकात कर प्रसन्नता हुई है जिनके साथ उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के बारे में चर्चा की. जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ वित्त मंत्री लारेंस वांग से मुलाकात कर खुश हूं.  हमारे संबंधों को आगे बढ़ाने के विभिन्न आयामों के बारे में विचारों का आदान प्रदान किया .''

जयशंकर ने ब्रिटेन की विदेश मंत्री के साथ यात्रा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की

इसके अलावा, विदेश मंत्री जयशंकर ने सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ओंग यी कुंग के साथ बातचीत की और कोविड-19 के अनुभवों तथा स्वास्थ्य सुरक्षा सहयोग के बारे में चर्चा की. जयशंकर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रीओंग यी कुंग के साथ अच्छी मुलाकात हुई.  कोविड के अनुभवों तथा स्वास्थ्य सुरक्षा सहयोग के बारे में चर्चा की . ''              इससे पहले, जयशंकर ने ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमिक फोरम' में ‘वृहद सत्ता प्रतिस्पर्धा : उभरती हुई विश्व व्यवस्था'' विषय पर परिचर्चा में हिस्सा लिया.  इसमें अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टॉनी ब्लेयर ने भी हिस्सा लिया .

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन अपने संबंधों को लेकर ‘‘विशेष तौर पर खराब दौर'' से गुजर रहे हैं क्योंकि बीजिंग ने समझौतों का उल्लंघन करते हुए कुछ ऐसी गतिविधियां कीं जिनके पीछे उसके पास अब तक ‘‘विश्वसनीय स्पष्टीकरण'' नहीं है.  उन्होंने यह भी कहा कि चीन के नेतृत्व को इस बात का जवाब देना चाहिए कि द्विपक्षीय संबंधों को वे किस ओर ले जाना चाहते हैं. 

इससे पहले, जयशंकर ने सिंगापुर यात्रा के दौरान वहां के अपने समकक्ष विवियन बालाकृष्णन तथा रक्षा मंत्री एन इंग हेन से मुलाकात की थी तथा दोनों देशों के सामरिक गठजोड़ को और मजबूत बनाने के रास्तों पर चर्चा की. जयशंकर ने अपनी यात्रा के दौरान सिंगापुर के गृह एवं विधि मामलों के मंत्री काशी विश्वनाथ षणमुगम तथा सामाजिक नीतक के समन्वय मंत्री टी षडमुगरत्नम से भी मुलाकात की थी.

क्वाड शांतिपूर्ण संकल्प है, यह किसी के खिलाफ नहींः विदेश मंत्री एस जयशंकर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
S. Jaishankar, Singapore, Foreign Minister 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com