Trending: सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया और लाओस की ब्यूटी क्वीन्स इस बार मिस यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगी. इसकी वजह फ्रेंचाइजी को लेकर चल रहा विवाद है. मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ने 21 अक्टूबर को इस संबंध में बयान जारी किया था. MGI ने कहा कि संबंधित पक्षों, राष्ट्रीय संगठनों और 6 प्रतिनिधियों से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया. हालांकि, सभी प्रतिनिधि अपने राष्ट्रीय खिताब और उससे जुड़ी जिम्मेदारियां बरकरार रखेंगी. संगठन ने यह भी साफ किया कि वह अपने कॉन्ट्रैक्चुअल अधिकारों को नहीं छोड़ रहा है.
क्या है पूरा फ्रेंचाइजी विवाद?
द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जेकेएन यूनिवर्स ने सितंबर में कहा था कि इन देशों से जुड़े फ्रेंचाइजी समझौतों को मान्यता नहीं दी गई है. जेकेएन यूनिवर्स का कहना है कि मिस यूनिवर्स ब्रांड के लाइसेंस, स्पॉन्सरशिप और फ्रेंचाइजी कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े कानूनी अधिकार उसके पास हैं. वहीं, थाई पेजेंट डायरेक्टर Nawat Itsaragrisil ने इस रुख का विरोध किया था. उन्होंने कहा था कि प्रतियोगियों को बाहर रखने वाले नोटिस का कोई कानूनी प्रभाव नहीं है. नवात मिस यूनिवर्स ईस्टर्न के प्रमुख हैं. रिपोर्ट के अनुसार, मिस यूनिवर्स ईस्टर्न के पास क्षेत्रीय फ्रेंचाइजी अधिकार और ग्लोबल ब्रांड में 50 फीसदी हिस्सेदारी है.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
मिस यूनिवर्स सिंगापुर का बयान
वियोन एरिको टैन को 13 अक्टूबर को 8 अन्य फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स सिंगापुर 2026 का ताज मिला था. 21 अक्टूबर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्हें हाल ही में इस फैसले की जानकारी मिली और इसका उन पर गहरा असर पड़ा है. उन्होंने कहा कि आगे क्या होगा, इस बारे में अपने बात शेयर करने से पहले उन्हें थोड़ा समय चाहिए. साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि इस घटनाक्रम से उनका हौसला कम नहीं हुआ है.
अब मिस यूनिवर्स 2027 पर नजर
वहीं, मिस यूनिवर्स सिंगापुर ऑर्गेनाइजेशन ने इस फैसले को निराशाजनक बताया है. संगठन के मुताबिक, टैन अपनी तैयारियां जारी रखेंगी. अब उनकी नजर किसी दूसरे मेजबान देश में होने वाले Miss Universe 2027 में सिंगापुर का प्रतिनिधित्व करने पर है.
यह भी पढ़ें | कभी नहीं की 9 टू 5 की नौकरी, 6 बार बदला करियर; 30 साल की मारवाड़ी लड़की ने बताया कैसे चुनी अपनी राह
यह भी पढ़ें | 9 टू 6 की नौकरी को लात मारकर महीने के 2.5 लाख रुपये कमा रहा शख्स, बोला- 'अब EMI की चिंता नहीं'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं