विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2017

हरियाणा के हिसार में बड़ा हादसा, ऑयल मिल में धमाके में 15 लोग घायल

हरियाणा के हिसार में एक ऑयल मिल में अचानक धमाके के बाद भीषण आग लग गई. आग में 15 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए.

Also Read in
हरियाणा के हिसार में बड़ा हादसा, ऑयल मिल में धमाके में 15 लोग घायल
हिसार: हरियाणा के हिसार में एक ऑयल मिल में अचानक धमाके के बाद भीषण आग लग गई. आग में 15 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक बॉयलर में रिसाव होने के बाद ऑयल टैंक में विस्फोट हो गया. दमकल की कई गाड़ियों ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है.

यह भी पढ़ें : यूपी के रायबरेली में NTPC प्लांट में भीषण हादसा

विस्फोट का असर इतना अधिक था कि मिल की दीवारें और छत धाराशायी गए और यह मलबे के ढेर में तब्दील हो गया. हिसार जिले की पुलिस प्रमुख मनीषा चौधरी ने घटनास्थल और अस्पतालों का दौरा करके स्थिति की जानकारी ली.

VIDEO : रायबरेली में पावर प्लांट में धमाका
हाल ही में यूपी के रायबरेली में एनटीपीसी प्लांट के बॉयलर में हुए विस्फोट से 33 लोगों की मौत हो गई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hisar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com