विज्ञापन

ममता दीदी अब अनुलोम-विलोम करें, बंगाल की जनता ने TMC को उलटा लटकाकर सीधा कर दिया है, बोले रामदेव

योग गुरु स्वामी रामदेव ने एनडीटीवी से कहा कि बंगाल में बीजेपी की ये जीत ममता दीदी के वर्चस्ववाद के उन्माद की चुनौती है. उन्होंने सोच लिया था कि उन्हें कोई चुनौती नहीं दे सकता. उन्होंने भय का मौहाल बना दिया था, लेकिन आज बीजेपी ने बंगाल में एक बड़े युग का आगाज कर दिया है.

ममता दीदी अब अनुलोम-विलोम करें, बंगाल की जनता ने TMC को उलटा लटकाकर सीधा कर दिया है, बोले रामदेव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी की बंपर जीत से उत्साहित स्वामी रामदेव ने टीएमसी नेता ममता बनर्जी को आड़े हाथ लिया है. NDTV से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब हर कोई टीएमसी से डरता था. हालात ऐसे हो गए कि देश के गृह मंत्री को कहना पड़ा कि उलटा लटकाकर सीधा कर देंगे. अब नतीजों से साफ है कि बीजेपी ने टीएमसी को उलटा लटकाकर आधा सीधा तो कर दिया है. उन्होंने ममता को अनुलोम विलोम, मेडिटेशन करने की भी सलाह दी है. 

'ये ममता के वर्चस्ववाद के उन्माद की चुनौती'

योग गुरु स्वामी रामदेव ने एनडीटीवी से कहा कि बंगाल में बीजेपी की ये जीत ममता दीदी के वर्चस्ववाद के उन्माद की चुनौती है. उन्होंने सोच लिया था कि उन्हें कोई चुनौती नहीं दे सकता. लेकिन अब बीजेपी ने उन्हें आईना दिखा दिया है. आज बंगाल में एक बड़े युग का आगाज हुआ है.  

'ममता ने डर का माहौल बना दिया था'

ये सच है कि बंगाल के नतीजों को लेकर उनके मन में उत्सुकता थी. कई लोगों ने शायद ये सोचना भी बंद कर दिया था कि बीजेपी कभी बंगाल में आ भी पाएगी या नहीं. जैसे वहां कम्युनिस्ट जड़ जमाकर बैठ गए थे, पिछले 15 साल से ममता दीदी को उखाड़ने के लिए कोई भारी भरकम चुनौती नहीं दे पाया था. उन्होंने भय का वातावरण बना दिया था. लेकिन इस बार के चुनावों में सब पांसा पलट गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सनातन का अपमान, भय का माहौल... रामदेव ने गिनाए कारण

इस बदलाव के पीछे सबसे बड़े कारण बताते हुए रामदेव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सनातन को नेपथ्य में रख दिया गया था और दूसरा भय का वातावरण बना दिया गया था. सनातन का अनादर, भय के वातावरण के अलावा लोगों में दरिद्रता का डर फैल रहा था. लोगों को अपना भविष्य अंधकार में लगने लगा था. इसीलिए लोगों ने बीजेपी को चुना है. ममता दीदी के लिए सबक साफ है कि आप अगर लोगों के सपनों को नहीं जिएंगे तो लोग आपको छोड़ देंगे. 

'अनुलोम विलोम, मेडिटेशन करें और विपक्ष में बैठें'

ममता बनर्जी को सलाह देते हुए रामदेव ने कहा कि अब उन्हें विपक्ष में बैठना है और सक्षम विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए उन्हें अनुलोम विलोम, मेडिटेशन के अलावा ऊंकार और मां भगवती का ध्यान करना चाहिए. इस तरह वह अपने आपको एक सक्षम विपक्ष की भूमिका में रख पाएंगी, ऐसा मुझे विश्वास है. 

'जीत के सबसे बड़े ब्रैंड हैं पीएम मोदी'

रामदेव ने कहा कि इस जीत का सबसे बड़ा चेहरा निर्विवाद रूप से प्रधानमंत्री मोदी हैं. वह सबसे बड़ा ब्रैंड हैं. उनका नेतृत्व, उनका नीतियां, उनका चरित्र हिमालय जितना उज्ज्वल और धवल है. उनके संकल्पों को जमीन पर मूर्त रूप देने का काम अमित शाह और उनके योद्धा करते हैं. बूथ मैनेजमेंट से लेकर सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक तौर पर बदलाव के लिए किए गए प्रयास अब रंग ला रहे हैं. 

स्वामी रामदेव ने कहा कि बीजेपी ने असम को जिस तरह भगवामय बनाया है, पुडुचेरी में कमल खिलाया है, उससे साफ है कि देश में एक नया पुरुषार्थ लिखा जा रहा है. एक नए युग का सृजन हो रहा है. हमें पूरी उम्मीद है कि भारत के सामने अब नई संभावनाएं होंगी और हम पहले से ज्यादा शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरेंगे. 

देखें- देश के 22 राज्यों में बीजेपी-NDA सरकार, जिधर देखो उधर भगवा ही दिखेगा, बंगाल का किला भी जीता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com