- दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'आप' की प्रचंड जीत
- पीएम ने अरविंद केजरीवाल को दी शुभकामनाएं
- आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिलती दिख रही हैं
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर प्रचंड जीत हासिल की है. विधानसभा की 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी 8 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है. इस बार कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका है. 'आप' की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी (AAP) और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को बधाई दी. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बधाई. मैं दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.
Congratulations to AAP and Shri @ArvindKejriwal Ji for the victory in the Delhi Assembly Elections. Wishing them the very best in fulfilling the aspirations of the people of Delhi.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 11, 2020
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
इससे पहले BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि पार्टी दिल्ली के लोगों द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करती है और वह सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी.
भाजपा इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी।इस विश्वास के साथ की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली का विकास करेगी, मैं श्री @ArvindKejriwal और उनकी पार्टी को बधाई देता हूँ।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) February 11, 2020
दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत के लिए अरविंद केजरीवाल और 'आप' को बधाई देते हुए नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा को उम्मीद है कि 'आप' सरकार राष्ट्रीय राजधानी के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगी. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी की जीत के लिए उन्होंने दिन-रात काम किया.
VIDEO: दिल्ली चुनाव जीतने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल- हनुमान जी का भी बहुत-बहुत शुक्रिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं