विज्ञापन

Election Results 2026: "गंगोत्री से गंगासागर तक...", काउंटिंग पूरी होने से पहले बीजेपी अध्यक्ष बोले- कार्यकर्ताओं का सपना साकार

पश्चिम बंगाल के शुरुाआती रूझानों में बीजेपी को बढ़त मिलने के बाद समिक भट्टाचार्य ने बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसा चुनाव किसी बंगाली ने नहीं देखा होगा.

Election Results 2026: "गंगोत्री से गंगासागर तक...", काउंटिंग पूरी होने से पहले बीजेपी अध्यक्ष बोले- कार्यकर्ताओं का सपना साकार
बीजेपी अध्यक्ष ने चुनाव परिणाम से पहले माफी भी मांगी.

पश्चिम बंगाल के रुझानों में BJP को बड़ी बढ़त दिख रही है. भाजपा 150 से ज्यादा सीटों पर आगे दिख रही है. जबकि टीएमसी बुरी तरह पिछड़ गई है. शुरुआती रुझानों में लीड मिलने के बाद बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने बड़ा दावा कर दिया है. समिक भट्टाचार्य ने कहा कि आज हमारी सरकार बनकर रहेगी. भाजपा के कार्यकर्ताओं का सपना साकार हो रहा है. पूरे देश के कार्यकर्ता का सपना था कि गंगोत्री से गंगासागर तक सरकार बनने का. 

महाजंगलराज समाप्त होकर रहेगा- भट्टाचार्य

भट्टाचार्य ने कहा कि आज हमारी सरकार बनकर रहेगी. स्वतंत्रता के बाद ऐसा चुनाव किसी बंगाली ने नहीं देखा है. शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो गए हैं. ANI से बातचीत में बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कहा, "बंगाल में महाजंगलराज समाप्त होकर रहेगा. हम चाहते हैं कि दीदी आराम करें."

बीजेपी अध्यक्ष बोले- मैं माफी चाहता हूं...

चुनाव प्रचार के दौरान बयानबाजी और भाषा के स्तर पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस तो उसी (अभद्र) भाषा से करती है. लेकिन हमारी पार्टी से कोई गलती हुई या व्यक्तिगत स्तर पर कोई गलत बयान दिया है तो मैं माफी चाहता हूं. मैंने चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी माफी मांगी थी. 

यह भी पढ़ेंः 5 राज्यों में उपचुनाव की गिनती शुरू, बारामती से सुनेत्रा पवार की मजबूत दावेदारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Election Result 2026, Assembly Election Result, Bengal BJP, Samik Bhattacharya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com