विज्ञापन

TMC के बागी सांसदों से मिले सीएम शुभेंदू, किस रणनीति पर बन गई सहमति?

इस बैठक में भविष्य की रणनीति पर तो चर्चा की ही गई, इसके साथ-साथ कई आंतरिक मसलों पर भी मंथन हुआ.

TMC के बागी सांसदों से मिले सीएम शुभेंदू, किस रणनीति पर बन गई सहमति?
मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी
NDTV

पश्चिम बंगाल की राजनीति में जब से तृणमूल कांग्रेस में दो फाड़ हुई है, कई समीकरण बदल चुके हैं. टीएमसी के साथ जुड़े 20 सांसदों ने एनसीपीआई का दामन थाम लिया है और संसद में एनडीए समर्थक के रूप में काम कर रहे हैं. इस बीच अब पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इन्हीं पूरी टीएमसी सांसदों के साथ अहम बैठक की है.

इस बैठक में भविष्य की रणनीति पर तो चर्चा की ही गई, इसके साथ-साथ कई आंतरिक मसलों पर भी मंथन हुआ. भविष्य में एनडीए के साथ मर्जर किस प्रकार से किया जा सकता है,इसे लेकर भी बातचीत हुई है. इस बारे में टीएमसी की बागी सांसद रचना बनर्जी ने विस्तार से बताया है. वे कहती हैं कि हमारी बैठक काफी सार्थक रही. हम लंबे समय से मुख्यमंत्री से मिलने का इंतजार कर रहे थे, हमें भविष्य की रणनीति पर उनसे बात करनी थी.

वैसे क्या भविष्य में टीएमसी से और नेता भी टूट सकते हैं, इसे लेकर अभी सस्पेंस हैं. इस बारे में रचना कहती हैं कि समय ही बता पाएगा अगर और नेता हमारे साथ जुड़ते हैं या नहीं. एक बात स्पष्ट है, हम पूरी तरह एनडीए का समर्थन करते हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल आठ जून को भी मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी ने बागी सांसदों के साथ एक मुलाकात की थी. उस समय उन बागी सांसदों ने एनसीपीआई का दामन नहीं थामा था और उनके एनडीए समर्थन को लेकर भी नीति स्पष्ट नहीं थी. लेकिन अब जब यह बागी गुट एनडीए का समर्थन कर रहा है, सीएम शुभेंदू के साथ हुई इस मुलाकात की अहमियत भी ज्यादा बढ़ गई है.

वैसे कुछ दिन पहले इन बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भी मुलाकात की थी. उस मुलाकात के दौरान बागी सांसदों ने साफ कर दिया था कि वे सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में का करने वाले हैं. उस गुट में तब काकोली घोष भी शामिल थीं जिन्होंने ओम बिरला से अपील की थी कि बागी सांसदों के लिए लोकसभा में एक अलग सिटिंग अरेंजमेंट रखा जाए.

ये भी पढ़ें- संसद में शोर-शराबे के बीच सरकार का मिशन जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, TMC, TMC - BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com