- पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने भारत पर पानी को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है
- अहसान इकबाल ने कहा कि भारत ने एकतरफा तरीके से सिंधु जल समझौता स्थगित कर पाकिस्तान के सामने संकट खड़ा किया है
- भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया है
भारत और पाकिस्तान के बीच दशकों पुराने सिंधु जल समझौते (Indus Waters Treaty) को लेकर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से इस समझौते को स्थगित करने के फैसले से इस्लामाबाद में खलबली मची हुई है.
कई महीनों बाद एक बार फिर पाकिस्तान की बौखलाहट दुनिया के सामने आ गई है. एशिया सोसाइटी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने बेबुनियाद आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि यह आधुनिक इतिहास में पहली बार है जब पानी को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अहसान इकबाल ने कहा, "सिंधु जल समझौता एक अंतरराष्ट्रीय संधि है, जिसे भारत ने एकतरफा तरीके से स्थगित कर दिया है. इससे हमारे सामने एक नया संकट खड़ा हो गया है. अब हमें इस बात का डर है कि भारत पानी को हथियार बनाकर हमारी फसलों के जरूरत के समय पानी रोक सकता है और जब हमें जरूरत न हो, तब पानी छोड़कर तबाही मचा सकता है."
उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान अब जो नए बांध बना रहा है, वे भविष्य में इस खतरे के खिलाफ एक 'बफर' का काम करेंगे.
NEW: “Pakistan now faces the threat that India could use water as a weapon to deny us water when we need it,” acknowledges Pakistan Minister Ahsan Iqbal on India keeping the Indus Waters Treaty in abeyance. pic.twitter.com/rFa0UDfxkW
— Centre for Global India Insights (@CGIIthinktank) August 22, 2026
'पानी की एक-एक बूंद हमारी रेड लाइन'
पाकिस्तान के मंत्री का यह बयान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी के कुछ दिनों बाद आया है. शहबाज शरीफ ने कहा था, "पानी की एक-एक बूंद हमारी रेड लाइन है."
उन्होंने भारत से कहा कि अगर पाकिस्तान के पानी के अधिकार को छीनने की कोशिश की गई या देश की संप्रभुता पर कोई आंच आई, तो इसका 'करारा और सीधा जवाब' दिया जाएगा.
गौरतलब है कि पाकिस्तान ऐसी गीदड़भभकी एक साल से दे रहा है. लेकिन भारत का कहना है कि जब तक पाकिस्तान अपनी आतंकी हरकतों से बाज नहीं आता है, तब तक सिंधु जल संधि स्थगित रहेगा.
यह भी पढ़ें: 'भारत पानी को हथियार बना इस्तेमाल कर सकता...', सिंधु जल संधि रोकने से परेशान पाकिस्तान के मंत्री का कबूलनामा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं