विज्ञापन

Annapurna Yojana: बंगाल की लाखों महिलाओं के लिए खुशखबरी, इस तारीख को खाते में आएंगे 3000 रुपए

अगर आप अन्नपूर्णा योजना की अगस्त किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. किस्त में देरी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भुगतान की नई तारीख का ऐलान कर दिया है. जानते हैं पूरी खबर...

Annapurna Yojana: बंगाल की लाखों महिलाओं के लिए खुशखबरी, इस तारीख को खाते में आएंगे 3000 रुपए
Annapurna payment Date : अन्नपूर्णा योजना के तहत इस तारीख को खाते में आएंगे 3000 रुपए
NDTV graphics

अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थियों को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है, लेकिन अगस्त किस्त में देरी की खबरों के बीच कई लोगों के मन में चिंता बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर भी भुगतान को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. इस बीच राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि पात्र लाभार्थियों की किस्त रोकी नहीं जाएगी, उनके अकाउंट में जल्द ही पैसे भेजे जाएंगे. यह घोषणा मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार की है.

खाते में कब आएंगे पैसे?

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 10 जुलाई तक जमा किए गए आवेदनों का वेरिफिकेशन लगभग पूरा हो चुका है, जबकि 11 जुलाई से 31 जुलाई के बीच मिले आवेदनों पर अभी भी काम चल रहा है. शुरुआती चरण में सिर्फ उन्हीं आवेदकों को पहली किश्त मिलेगी, जिनका वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है. 

उन्होंने कहा कि जिन लोगों का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है, उनके बैंक खातों में 17 अगस्त से ₹3,000 की किस्त मिलनी शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देरी सिर्फ इसी महीने हुई है. अगले महीने से भुगतान हर महीने के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा.

10 अगस्त को बताएगी योजना के लिए योग्यता की विस्तृत शर्तें

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को यह भी घोषणा की कि सरकार 10 अगस्त को इस योजना के लिए योग्यता की विस्तृत शर्तें बताएगी. वे 10 अगस्त को महिला, बाल विकास और समाज कल्याण राज्य मंत्री मालती रवा रॉय के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें बताएंगे कि कौन-कौन इस आर्थिक मदद के लिए योग्य है.

योजना का लाभ उठाने वाले आवेदकों की बढ़ी संख्या

मामूल हो कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद शुरू की गई अन्नपूर्णा योजना ने पुरानी लक्ष्मी भंडार योजना की जगह ली और मासिक मदद की राशि ₹1,500 से बढ़ाकर ₹3,000 कर दी.

सरकार के अनुसार, जब 1 जुलाई को यह योजना आधिकारिक तौर पर शुरू की गई थी, तब इसमें लगभग 1.19 करोड़ महिलाएं शामिल थीं. वहीं, 31 जुलाई तक मंगाए गए नए आवेदनों के बाद कुल आवेदकों की संख्या बढ़कर 2.16 करोड़ हो गई है.

ये भी पढ़ें - साल के 5 महीने में ही यूज कर लिए सस्ते सिलेंडर, क्या अब नहीं मिलेगा? जानें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में क्या बदला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal CM Face, BJP, Bengal CM Suvendu A, Bengal CM Suvendu Adhikari Action Plan, Bengal Cm Suvendu Adhikari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com