विज्ञापन

जब दो लोगों की राय एक थी, तो वही फैसला हुआ; चुनाव आयोग वाले विवाद पर बोले पूर्व CEC

मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को लेकर आई अखबार की रिपोर्ट पर विवाद मचा हुआ है. इस पर पूर्व CEC ओपी रावत ने कहा कि विवाद तो अभी खत्म हो सकता है.

पूर्व सीईसी ओपी रावत ने NDTV के साथ बातचीत की है.
NDTV
नई दिल्ली:

चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर आई 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट पर बवाल मचा हुआ है. रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बाकी दोनों चुनाव आयुक्तों की सहमति के बगैर फैसला लेते हैं. हालांकि, अब पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत  ने NDTV से बातचीत में साफ किया है कि अगर दोनों चुनाव आयुक्तों असहमत हैं तो फिर वही फैसला लिया जाएगा, जो वो चाहते हैं.

दरअसल, बुधवार को अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR की कवायद के दौरान 10 महीने में 14 बार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के सामने आपत्ति दर्ज कराई थी.

यह भी पढ़ेंः फर्स्ट टाइम वोटर्स वाले 'फॉर्म 6' में ऐसा क्या बदला कि हो गया बवाल? चुनाव आयोग का नया नियम समझिए

कोई बड़ी चीज रिपोर्ट नहीं हुई: ओपी रावत

चुनाव आयुक्तों की आपत्ति से जुड़े सवाल पर पूर्व CEC ओपी रावत ने कहा कि 'इंडियन एक्सप्रेस ने जो रिपोर्ट किया है, वह कोई बहुत बड़ी चीज नहीं है.'

विवाद कब खत्म होगा? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि 'अगर तीनों साथ बैठ जाते हैं और सारी गलतफहमियां सुलझा लेते हैं और मीडिया के जरिए बता देते हैं कि क्या गलतफहमी हो गई, क्या मुद्दा था तो ये तुरंत खत्म हो सकता है.'

यह भी पढ़ेंः आप कैसे काम करते हैं कि हर मामला अदालत पहुंच रहा? HC ने चुनाव आयोग को लगाई लताड़, फिर से सुनवाई

'दोनों साथ हैं तो फिर फैसला भी वही होगा'

अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि कई मुद्दों पर दोनों चुनाव आयुक्तों ने आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसे CEC ज्ञानेश कुमार ने नजरअंदाज कर दिया था. इसी बात को लेकर विवाद हो रहा है.

इस पर पूर्व CEC ओपी रावत ने कहा कि 'आपत्ति उन्हें दर्ज कराना ही नहीं है. अगर दोनों साथ में हैं तो वही फैसला होगा जो वे चाहते हैं. क्योंकि फैसला बहुमत के आधार पर होता है और उसी के हिसाब से कार्रवाई होती है.'

यह भी पढ़ेंः 111 MP-MLAs ने बदला पाला, BJP नहीं इस पार्टी में आए सबसे ज्यादा दल-बदलू; मैप में देखें कहां हुई अदला-बदली?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gyanesh Kumar, Election Commission, OP Rawat On NDTV, Sukhbir Singh Sandhu, Vivek Joshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com