महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को घोषणा की कि अहमदनगर जिले का नाम बदलकर 18वीं सदी की इंदौर की शासक अहिल्याबाई होलकर के नाम पर रखा जाएगा.शिंदे अहिल्याबाई की 298वीं जयंती के मौके पर जिले के चौंदी में उनके जन्म स्थान पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. इससे पहले, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री शिंदे से अहमदनगर शहर का नाम बदलकर ‘अहिल्यानगर' करने का अनुरोध करेंगे.
शिंदे ने अपने भाषण में कहा, ‘‘हमारी सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज और अहिल्यादेवी होलकर द्वारा तय शासन के आदर्शों को ध्यान में रखते हुए काम करती है. अत: आप सभी की इच्छा के अनुसार, हमने जिले का नाम बदलकर अहिल्यादेवी होलकर के नाम पर रखने का फैसला किया है.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फडणवीस ने कहा, ‘‘अगर राजमाता अहिल्यादेवी होलकर नहीं रही होतीं तो काशी नहीं बचा होता. अगर वह नहीं होती तो हमारे पास भगवान शिव के मंदिर नहीं होते. इसलिए लोग अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर करना चाहते हैं. मैं भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से यह अनुरोध करने जा रहा हूं.''
उपमुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिंदे नीत शिवसेना के सत्तारूढ़ गठबंधन को ‘‘हिंदुत्व'' सरकार बताया.उन्होंने कहा, ‘‘हम छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम जपने वाले लोग हैं. हमने आपके (शिंदे) नेतृत्व में संभाजीनगर नाम रखा, हमने धाराशिव नाम रखा. मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री छत्रपति शिवाजी महाराज के ‘मावला' (सैनिक) हैं और इसलिए अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर किया जाएगा.''
ये भी पढ़ें-
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं