प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने एक बार फिर झारखंड में बड़ी कार्रवाई की है. कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के साथ राज्य के 12 जगहों पर ईडी ने छापेमारी की है. मंगलवार की सुबह- सुबह ही ईडी की टीम ने एक साथ इन ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी ने झारखंड में जिन 12 ठिकानों पर छापेमारी की, उसमें विधायक प्रदीप यादव और चेशायर होम रोड में रहने वाले बिल्डर शिवकुमार के ठिकाने पर भी शामिल हैं.
जमीन घोटाले मामले को लेकर ईडी की टीम शिवकुमार के ठिकाने पर छापा मारा है. विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों पर ईडी के पहले आय़कर विभाग ने छापेमारी की थी. रेड 4 नवंबर 2022 को आयकर विभाग की टीम ने की थी. उस वक्त भी प्रदीप यादव ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया था. इस बार ईडी ने विधायक के ठिकानों पर छापा मारा है. अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान विधायक की तरफ से नहीं आया है और ना ही ईडी ने इस रेड को लेकर कोई बयान जारी किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पहले आयकर विभाग ने छापेमारी की थी
आयकर विभाग ने 4 नवंबर 2022 को कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के साथ- साथ बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी. आईटी ने प्रदीप यादव के रांची और गोड्डा स्थित आवास और अनूप सिंह के बेरमो और रांची स्थित सरकारी आवास में छापेमारी की थी. बताया जा रहा है कि ईडी प्रदीप यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में लंबे इंतजार और पूरी तैयारी के साथ आई है.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं