विज्ञापन

आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर ईडी रेड, लवली यूनिवर्सिटी पर भी छापेमारी

ED raid at AAP Rajya Sabha MP Ashok Mittal: आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की है. ईडी रेड पंजाब और गुरुग्राम में चल रही है. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भी ईडी टीम पहुंची है.

आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर ईडी रेड, लवली यूनिवर्सिटी पर भी छापेमारी
ED raid at AAP Rajya Sabha MP Ashok Mittal

Ashok Mittal ED Raid: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल और उनके बेटे के घर बुधवार को ED की टीम ने रेड डाली है. अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी है. सूत्रों के मुताबिक, 8 से 9 परिसरों पर ED रेड पड़ी है. इसमें सांसद और उनके बेटे के ठिकानों पर ED की छापेमारी शामिल है. गुरुग्राम के साथ पंजाब के जालंधर शहर में रेड पड़ी है. अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी चलाते हैं, इसमें फंड से रिलेटेड कुछ गड़बड़ी पाई गई है. प्रवर्तन निदेशालय की रेड, घर और फार्महाउस में चल रही है. लवली यूनिवर्सिटी में भी ED टीम पहुंची है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashok Mittal, ED Raid, Lovely Professional University, AAP Rajya Sabha MP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com