राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उनके बेटे और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के अध्यक्ष वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) फॉरेन एक्सचेंज रेगुलेटरी एक्ट (FEMA) के उल्लंघन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच का सामना कर रहे हैं. वैभव गहलोत सोमवार सुबह दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर में पेश हुए. ईडी के अधिकारियों ने उनसे करीब 9 घंटे की पूछताछ की. वैभव गहलोत को 16 नवंबर को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत से ईडी ने पहले 4 घंटे की पूछताछ की. इसके बाद उन्हें लंच ब्रेक दिया गया. फिर दूसरे राउंड की पूछताछ शुरू हुई, जो करीब 5 घंटे चली. पहले राउंड के पूछताछ के बाद वैभव ने कहा- "कोई विदेशी ट्रांजेक्शन नहीं किया, फेमा का मामला ही नहीं बनता."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
25 अक्टूबर को मिला था समन
ईडी ने 25 अक्टूबर को वैभव गहलोत को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था. वैभव ने पेश होने के लिए 30 अक्टूबर तक का समय मांगा था. वैभव वकीलों की राय लेने के बाद खुद की कंपनियों से जुड़े दस्तावेज के साथ ईडी के सामने पेश हुए.
मेरे और मेरे परिवार ने कोई विदेशी लेनदेन नहीं किया-वैभव
वैभव गहलोत ने कहा, "मेरे और मेरे परिवार ने कोई विदेशी लेनदेन नहीं किया. फेमा में यह समन ही गलत है. मुझे केवल पूछताछ के लिए पेश होने के लिए डेढ़ दिन का समय दिया गया. मुझे और टाइम मिलना चाहिए था."
BJP सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने लगाए थे आरोप
BJP सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने वैभव गहलोत पर होटल फेयरमोंट में मॉरीशस की शैल कंपनी की ओर से करीब 100 करोड़ के निवेश के आरोप लगाए थे. आरोप था कि गहलोत और उनके परिवार के सदस्यों के पैसे को पहले हवाला के जरिए मॉरीशस पहुंचाया गया. मामले में फेमा के उल्लंघन की जांच करने की मांग की गई थी.
ईडी ने मांगी थी ये जानकारी
ईडी ने वैभव और उनके परिवार के सदस्य जिन कंपनियों में डायरेक्टर हैं, उनका पूरा ब्योरा मांगा है. वैभव की कंपनियों और उनके लेनदेन के ब्योरे, ट्राइटन होटल्स एंड रिजॉट्र्स कंपनी के साथ लेनदेन का शुरू से लेकर अब तक साल दर साल पूरा ब्योरा मांगा गया है. सनलाइट कार रेंटल कंपनी के लेनदेन और विदेशों से हुए लेनदेन की भी डिटेल मांगी गई है.
ये भी पढ़ें:-
CM अशोक गहलोत के बेटे वैभव दिल्ली ED दफ्तर में मौजूद, FEMA मामले में चल रही पूछताछ
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर दी 7 गारंटियां
"एनडीए अपराध कर रहा है": राजस्थान में जांच एजेंसी के छापे पर अशोक गहलोत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं