राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections 2023) मतदान में अब कुछ ही हफ्तों का समय बचा है, ऐसे में राजनीतिक दल जनता को लुभाने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने प्रदेश के लोगों को सात गारंटियां दी हैं. राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इन गारंटियों को पूरा किया जाएगा. इनमें गहलोत ने 15 लाख रुपये तक की मुफ्त बीमा सहायता से लेकर प्रदेश के 1.04 करोड़ परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 15 लाख तक की मुफ्त बीमा सहायता, सरकारी कॉलेज के पहले साल फ्री लैपटॉप या टैबलेट, सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम, हर विद्यार्थी के लिए अंग्रेज़ी माध्यमिक शिक्षा की गारंटी, 2 रुपये प्रति किलो गोबर की खरीदी, परिवार की महिला मुखिया को 10,000 रुपये प्रति वर्ष और 1.04 करोड़ परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलिंडर देने की गारंटी दी है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
राजस्थान में कांग्रेस इन्हीं गारंटियों के जरिये चुनावी मैदान में जीत दर्ज करने की उम्मीद कर रही है. पार्टी ने इन गारंटियों के जरिये महिला और युवाओं सहित हर वर्ग को साधने की कोशिश की है.
बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सभी 200 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होना है. वहीं 3 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे. हालांकि पहले 23 नवंबर को मतदान की तारीख तय की गई थी.
ये भी पढ़ें :
* "वन नेशन, वन इलेक्शन पर विपक्ष से सलाह नहीं लेना शक पैदा करता है" : NDTV राजस्थान के लॉन्च पर CM अशोक गहलोत
* "राजस्थान में BJP 'प्रचंड बहुमत' के साथ लौटेगी": उदयपुर में परिवर्तन यात्रा में गजेंद्र सिंह शेखावत
* VIDEO : कोटा में सुसाइड रोकने के लिए लगाए गए स्प्रिंग-लोडेड पंखे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं