- ED दफ्तर पहुंचे सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत
- FEMA के उल्लंघन मामले में वैभव गहलोत से हो रही पूछताछ
- ED ने जयपुर, उदयपुर, दिल्ली, मुंबई में की थी छापेमारी
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत से आज FEMA के उल्लंघन के मामले में दिल्ली ईडी दफ्तर में पूछताछ चल रही हैं.प्रवर्तन निदेशालय ने वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) को गुरुवार को समन जारी कर आज तलब किया था. आज सुबह 11 बजे वैभव को ईडी मुख्यालय में पेशी के लिए बुलाया गया था, जिसके लिए वह दिल्ली ईडी दफ्तर पहुंचे. जांच एजेंसी ने पहले उनको शुक्रवार को तलब किया था लेकिन फिर पेशी का समय आगे बढ़ाकर 30 अक्टूबर कर दिया गया. वैभव गहलोत को पेशी का समन गुरुवार को उस समय जारी किया गया था जब एजेंसी पहले से ही राजस्थान पेपर लीक मामले में राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी.राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वैभव गहलोत पर ED की यह कार्रवाई बहुत ही खास मानी जा रही है.
ये भी पढ़ें-केंद्रीय जांच एजेंसियों का आतंक, बिना नोटिस प्रदेश अध्यक्ष के ठिकानों पर छापे : CM अशोक गहलोत
क्या है पूरा मामला?
प्रवर्तन निदेशायल ने इसी साल 29 अगस्त से 31 सितंबर तक जयपुर ,उदयपुर, मुंबई और दिल्ली में छापेमारी की थी. ये छापेमारी FEMA Act के तहत की गई थी. कुछ महीने पहले ही ईडी की टीम ने ट्राइटन होटल्स नामक मुंबई स्थित फर्म के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की थी. उस दौरान विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (फेमा) के तहत जयपुर, उदयपुर, मुंबई और दिल्ली में कई जगहों पर 29 से 31 अगस्त तक तलाशी भी ली गई थी. रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक रतन कांत शर्मा हैं, जो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के बिजनेस पार्टनर भी हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
फेमा प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप
ईडी ने पिछले महीने एक बयान में कहा, "ईडी ने विश्वसनीय जानकारी के आधार पर जांच शुरू की जिसमें ट्राइटन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स प्रा. लिमिटेड के शेयर मॉरीशस की एक कंपनी शिवनार होल्डिंग्स लिमिटेड ने ज्यादा प्रीमियम देकर खरीदे, जिसे फेमा प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए कई बार संशोधित किया गया.ये भी पता चला कि ट्राइटन समूह विदेश से हवाला लेनदेन में शामिल रहा है. छापेमारी में करीब 1.27 करोड़ रुपये बरामद किए गए और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से पता चला, "समूह द्वारा लेनदेन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी है और बेहिसाब मिले कैश को होटलों को बनाने में निवेश किया गया है.''
वैभव गहलोत ने किया ED के दावों का खंडन
रतन कांत शर्मा पर अब बंद हो चुकी कार रेंटल कंपनी सन लाइट कार रेंटल में वैभव गहलोत का बिजनेस पार्टनर होने का आरोप है. इससे पहले बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया था कि जयपुर के एक होटल का स्वामित्व ट्राइटन होटल्स के पास है. वहीं वैभव गहलोत ने ईडी के दावों का खंडन किया है.उन्होंने पिछले हफ्ते कहा था कि 12 साल पुराना आरोप है.
ये भी पढ़ें-FEMA मामले में अब 30 अक्टूबर को ED के समक्ष पेश होंगे वैभव गहलोत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं