विज्ञापन

दिवंगत अजित पवार की सीट पर 23 अप्रैल को मतदान, जानें किन-किन राज्यों में कितनी सीटों पर होंगे उपचुनाव

चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है. गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि महाराष्ट्र और गुजरात में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

दिवंगत अजित पवार की सीट पर 23 अप्रैल को मतदान, जानें किन-किन राज्यों में कितनी सीटों पर होंगे उपचुनाव
  • चुनाव आयोग ने पांच राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर आगामी उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया
  • गोवा, कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा में 9 अप्रैल और गुजरात, महाराष्ट्र में 23 अप्रैल को उपचुनाव की वोटिंग
  • महाराष्ट्र की बारामती सीट पर सबकी नजरें हैं, यह डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई है

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ अलग-अलग राज्यों में उपचुनाव का भी ऐलान कर दिया है. गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग 9 अप्रैल को होगी. वहीं गुजरात और महाराष्ट्र की तीन अन्य विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को उपचुनाव होंगे.  इन सभी सीटों पर चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी होंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इसकी घोषणा की है. जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं उसमें महाराष्ट्र की बारामती सीट भी शामिल हैं, जहां से डिप्टी सीएम अजित पवार विधायक थे, जिनका हाल में प्लेन हादसे में निधन हो गया.

इन सीटों पर होने हैं उपचुनाव

जिन आठ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं, उनमें गोवा में पोंडा, कर्नाटक में बागलकोट और दक्षिण दावणगेरे, नगालैंड में कोरिडांग, त्रिपुरा में धर्मनगर, गुजरात में उमरेठ और महाराष्ट्र में राहुरी और बारामती शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

विधायकों के निधन के बाद सीटों पर होंगे चुनाव

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के लिए आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि उपचुनाव के लिए सभी आठ निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना चार मई को होगी. सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव मौजूदा विधायकों के निधन के कारण आवश्यक हो गए थे.

अजित पवार की सीट पर सबकी नजरें
इस पूरे उपचुनाव में सबसे ज्यादा ध्यान महाराष्ट्र की बारामती सीट पर है. उपमुख्यमंत्री अजित पवार का हाल ही में एक दुखद विमान हादसे में निधन हो गया था, जिससे न केवल उनकी पार्टी बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है. बारामती को पवार परिवार का गढ़ माना जाता है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी विरासत को आगे ले जाने के लिए जनता किसे चुनती है.

यह भी पढ़ें: बंगाल में पहले 8 फेज में हुए थे चुनाव, इस बार दो चरणों में क्यों? जानिए चुनाव आयोग के इस फैसले के पीछे की वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
By Election, By Election Date, By Election Counting Date, By Election 2026, By Election Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com