- निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम पूर्वोत्तर पर लगातार ध्यान देना जारी रखेंगे
- उन्होंने कहा कि 10 साल से हमारे मंत्री हर महीने वहां का दौरा कर रहे
- वित्त मंत्री ने पूर्वी राज्यों को 'इंजन ऑफ पावर' बताया है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने पूर्वी राज्यों को 'इंजन ऑफ पावर' बताया है. NDTV के एडिटर इन चीफ संजय पुगलिया के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नॉर्थ ईस्ट (North East) पर लगातार ध्यान देना जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर को विकसित किए बिना हम विकसित भारत का सपना पूरा नहीं कर सकते हैं. साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि विकसित भारत का मतलब जीवनस्तर को उठाना है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पिछले 10 सालों से अपनी सभी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मेहनत कर रही है.
वित्त मंत्री ने एनडीटीवी से कहा, "हम पूर्वोत्तर पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे. पिछले 10 सालों से हमारे मंत्री हर महीने पूर्वोत्तर का दौरा कर रहे हैं."
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से ही कहते हें कि हमारे पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में मैन पावर अच्छा है. यहां के लोग पूरे देश में फैले हुए हैं. उनकी एनर्जी, स्किल लाजवाब है, जिसे आप पूरे भारत में देख सकते हैं. हमें उनके विकास पर ध्यान देना है.
उन्होंने कहा कि पूर्वी राज्य सिर्फ विकास के लिए नहीं बल्कि पूरे भारत को आगे ले जाने के लिए 'इंजन ऑफ पावर' होना चाहिए. इसलिए हम पूरे पूर्व पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और झारखंड पर जरूर ध्यान देंगे, जिससे वो भारत के विकास के लिए पावरफुल इंजन बनेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि इससे पहले ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन अब और भी ध्यान दिया जाएगा.
दक्षिण को लेकर यह बोलीं वित्त मंत्री सीतारमण
वित्त मंत्री ने इंटरव्यू के दौरान दक्षिण भारत को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, "दक्षिण में सरकार के काम के बारे में सच्चाई से ज्यादा गलत धारणाए हैं. हम क्षेत्र के पिछड़ेपन और ताकत, दोनों को ध्यान में रखेंगे."
जनता का सरकार में है विश्वास : वित्तमंत्री
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंची हैं, इसलिए जनता का सरकार में विश्वास है. जनता ने दो बार सरकार पर विश्वास जताया है, तो तीसरी बार भी विश्वास जताएंगे.
वित्त मंत्री ने कहा कि लाभार्थी जानते हैं कि जो योजनाएं सरकार ने उनके हित में लॉन्च की हैं, वह उन तक पहुंच रही हैं. अगर लाभार्थी खुद कहता है कि उसे योजना का फायदा मिला है तो उसके अलग-बगल के जिन लोगों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिला है उनको भी कॉन्फिडेंस आता है. उनको समझ आता है कि ये सरकार जो बोलती है वो करके दिखाती है.
ये भी पढ़ें :
* आखिरी आदमी तक पहुंचा मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ : NDTV से बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
* PM मोदी के नेतृत्व में अटूट विश्वास, तीसरी बार भी मिलेगा जनता का आशीर्वाद : NDTV से बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
* "यह बजट 2047 तक विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त..." : अंतरिम बजट को लेकर केंद्रीय मंत्रियों ने क्या कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं