वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने अंतरिम बजट (Interim Budget 2024) पेश करने के बाद आज NDTV के एडिटर इन चीफ संजय पुगलिया (Sanjay Pugalia) के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि मोदी सरकार ने अंतरिम बजट में भविष्य के नए भारत की नींव रख दी है. इससे भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ता जाएगा. सरकारी की योजनाएं जनता तक पहुंची हैं, इसलिए जनता का सरकार में विश्वास है. जनता ने दो बार सरकार पर विश्वास जताया है तो तीसरी बार भी विश्वास जताएंगे. जनता जानती है कि जो योजनाएं हम तक पहुंची है, वह पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट तरीके से पहुंचीं... किसी तरह लीपापोती नहीं थी.
जनता तक पहुंचा सरकारी योजनाओं का लाभ, जिसने बढ़ाया सरकार का आत्मविश्वास
वित्तमंत्री ने कहा कि लाभार्थी जानते हैं कि जो योजनाएं सरकार ने उनके हित में लॉन्च की हैं, वे उन तक पहुंच रही हैं. अगर लाभार्थी खुद बोलता है कि उसे योजना का फायदा मिला है तो उसके अगल-बगल जिन लोगों को अब तक योजना का लाभ नहीं भी मिला है तो उनको भी कॉन्फिडेंस आता है. उनको समझ आता है कि ये सरकार जो बोलती है वो करके दिखाती है, क्योंकि सबको लाभ मिल रहा है इसलिए जनता सरकार को लगातार समर्थन दे रही है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दो बार के बाद अब तीसरी बार भी मिलेगा जनता का आशीर्वाद
वित्त मंत्री ने कहा कि योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचने की वजह से ही पीएम मोदी के कार्यक्रमों में इस तरह के लाभार्थी खुद आकर बताते हैं कि कि उनको योजनाओं का फायदा, जैसे घर, बिजली, पानी और अकाउंट में सीधे पैसा समेत कई योजनाओं का फायदा मिला है. योजना के तहत दिए जा रहे पूरे 1 हजार रुपए सीधे उनको अकाउंट में पहुंचे हैं, जो भी योजना जनता के हित में लॉन्च हुई, उसका फायदा सचमुच जनता को मिला है, इसी वजह से सरकार में कॉन्फिडेंस है और इसीलिए सरकार को जनता का आशीर्वाद पहली बार मिला और फिर दूसरी बार भी मिला और अब तीसरी बार भी मिलेगा.
हर योजना में रोजगार पर ध्यान
हर योजना में रोजगार पर काम कर रहे हैं. पीएम हर योजना में पूछते हैं कि कितनी नौकरियां आएंगी. नौकरी का मतलब सिर्फ किसी दफ्तर में नौकरी नहीं,बल्कि अपना कारोबार चलाने के लिए भी मदद कर रहे हैं. सरकार निजी निवेश बढ़ाने पर सरकार काम करेगी. इसके साथ ही विनिवेश से पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है. मगर उचित मूल्यांकन के बाद ही विनिवेश करेंगे.
ये भी पढ़ें:-
आखिरी आदमी तक पहुंचा मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ : NDTV से बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं