गुजरात में भूकंप (Earthquake in Gujarat) के तेज झटके महसूस किए गए हैं. शुक्रवार रात को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के मुताबिक, गुजरात के मेहसाण में रात 10 बजकर 15 मिनट पर भूकंप (Mahesana Earthquake) के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर करीब 10 किमी नीचे था. अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
EQ of M: 4.2, On: 15/11/2024 22:15:45 IST, Lat: 23.71 N, Long: 72.30 E, Depth: 10 Km, Location: Mahesana, Gujarat.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) November 15, 2024
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/JROySZynkr
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भूकंप के कारण मेहसाणा और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई. इसके कारण बहुत से लोग घबरा गए. वहीं कई लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. गुजरात के अन्य इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
गुजरात के अन्य इलाकों में भी हुआ महसूस
अहमदाबाद और गांधीनगर में भी लोगों ने भूकंप को महसूस किया. अहमदाबाद के वाडाज, अंकुर, न्यू वाडाज और आसपास के इलाकों में स्थानीय लोगों ने भूकंप के बारे में बताया है. भूकंप के कारण कई लोग घबरा गए.
मेहसाणा के साथ ही पाटन, बनासकांठा, पालनपुर, साबरकांठा सहित कई जिलों में लोगों ने भूकंप की तीव्रता को महसूस किया.
गांधीनगर में राज्य नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप की हलचल महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, लेकिन किसी के हताहत या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है.
अन्य पड़ोसी राज्य में भी भूकंप के झटके
गुजरात के साथ ही राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भी भूकंप की तीव्रता को महसूस किया गया. राजस्थान के गुजरात से लगती सीमा के निकट सिरोही जिले में लोगों ने भूकंप महसूस होने की जानकारी दी है.
200 साल में 9 बड़े भूकंपों का किया सामना
गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार, गुजरात ने पिछले 200 सालों में नौ बड़े भूकंपों का सामना किया है, जिसमें 26 जनवरी 2001 को कच्छ में आया विनाशकारी भूकंप भी शामिल है. कच्छ में आए भूकंप में 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं