हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चंबा में गुरुवार की शाम 5.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके (Tremors of earthquake) महसूस हुए. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप रात करीब 9:30 बजे चंबा में आया.भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की अब तक कोई सूचना नहीं है.
Earthquake of Magnitude:5.3, Occurred on 04-04-2024, 21:34:32 IST, Lat: 33.09 & Long: 76.59, Depth: 10 Km ,Location:Chamba, Himachal Pradesh, India for more information Download the BhooKamp App https://t.co/SYNmt1ew5B @KirenRijiju @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia… pic.twitter.com/Bc2FRprnWw
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) April 4, 2024
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
बताते चलें कि हिमालय का क्षेत्र भारत में भूकंप को लेकर बेहद संवेदनशील माना जाता है. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति के कुछ हिस्सों में 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
भूकंप आने पर क्या करें
- अगर आप घर में हैं तो भूकंप के झटके महसूस होने पर टेबल या डेस्क के नीचे बैठें और खुद को कवर करके इंतजार करें. दीवारों के पास खड़े हों या बैठें, खिड़कियों और हैवी फर्नीचर के आसपास ना रहें.
- घर के बाहर हैं तो बिल्डिंग्स, पावर लाइंस और चिमनियों से दूर रहें जो आपके ऊपर गिर सकते हैं.
- अगर आप ड्राइव करते हुए भूकंप के झटके (Earthquake Tremors) महसूस करते हैं तो रुक जाएं. खुद को ट्रैफिक से दूर रखें और किसी ब्रिज या फिर ओवरपास के नीचे कार को खड़ा ना करें.
- भूकंप आने की स्थिति में खुद पर संयम बनाए रखें. अगर आप घर के अंदर हैं तो अंदर ही रहें और अगर बाहर हैं तो बाहर रहें. हड़बड़ी ना मचाएं.
- भूकंप की स्थिति में लिफ्ट का इस्तेमाल ना करें. हो सकता है कि भूकंप के दौरान लिफ्ट बंद पड़ जाए और आप उसमें फंसे रह जाएं.
भूकंप के बाद क्या करें
- सबसे पहले देखें कि आपको और आपके आस-पास किसी को चोट तो नहीं लगी है.
- पानी का कनेक्शन देखें, गैस और इलेक्ट्रिंक लाइन को देखें कि कुछ डैमेज तो नहीं हुआ है.
- अगर गैस वगैरह डैमेज हुई है तो तुरंत घर के खिड़की दरवाजे खोलें और अधिकारियों की इसकी सुचना दें.
- टूटे कांच और कूड़े के ढेरों से दूर रहें. जूते पहनकर ही किसी ढेर के आस-पास जाएं.
- डैमेज्ड इमारतों या सामानों के आस-पास सावधानी (Caution) से जाएं.
ये भी पढ़ें- :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं