विज्ञापन

छठ पूजा के दौरान मुंबई मे मेट्रो और बेस्ट बस सेवा देर रात तक जारी रहेंगी

मुंबई में निर्धारित पूजा स्थलों पर पीने के पानी, प्रकाश व्यवस्था, पूजास्थल पर टेबल, यातायात नियंत्रण, शौचालय तथा महिला श्रद्धालुओं के लिए पूजा के बाद कपड़े बदलने के लिए अलग कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे.

छठ पूजा के दौरान मुंबई मे मेट्रो और बेस्ट बस सेवा देर रात तक जारी रहेंगी
  • मुंबई में छठ पूजा उत्सव को बड़े उल्लास के साथ मनाने के लिए महापालिका अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी.
  • पूजा के दौरान शहर की मेट्रो और बेस्ट बस सेवाएं देर रात तक सुचारू रूप से जारी रहेंगी.
  • नगर निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में मुंबई के वरिष्ठ अधिकारी और उत्सव समिति के प्रतिनिधि मौजूद थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मुंबई शहर में छठ पूजा उत्सव बड़े उल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर महापालिका की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही उत्सव के दौरान शहर की मेट्रो और बेस्ट बस सेवाएं देर रात तक जारी रहेंगी. मुंबई उपनगर के सह-पालकमंत्री मंगलप्रभात लोढा और भाजपा मुंबई अध्यक्ष विधायक अमित साटम ने छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नगर निगम मुख्यालय में बैठक आयोजित की थी. वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस बैठक में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

मुंबई में 27 से 28 अक्टूबर 2025 के दौरान होने वाली छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जानेवाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए आयोजित बैठक में मुंबई महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त अमित सैनी, उपायुक्त प्रशांत सकपाळे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परमजीत कुमार दहिया, उत्तर भारतीय जनता परिषद के महाराष्ट्र अध्यक्ष संजय पांडे, मुंबई भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजिंदर तिवाना सहित छठ पूजा उत्सव समितियों के 55 प्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक में समितियों के सुझावों पर प्राथमिकता से विचार किया गया.

इन सुझावों के अनुसार, मुंबई में निर्धारित पूजा स्थलों पर पीने के पानी, प्रकाश व्यवस्था, पूजास्थल पर टेबल, यातायात नियंत्रण, शौचालय तथा महिला श्रद्धालुओं के लिए पूजा के बाद कपड़े बदलने हेतु अलग कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे, ऐसी जानकारी महानगरपालिका के उपायुक्त प्रशांत सकपाले ने दी. शहर और उपनगरों में कुल 40 पूजा स्थल तय किए गए हैं, जो मांग के अनुसार 60 तक बढ़ाए जा सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com