विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2020

सही समय पर सही फैसले से भारत कोरोना के मामलों में अन्य देशों के मुकाबले संभली हुई स्थिति में : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को कहा कि सही समय पर सही फैसले लेने की वजह से कोरोना (Coronavirus) के मामले में भारत की स्थिति अन्य देशों के मुकाबले संभली हुई है.

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने नोएडा, मुंबई और कोलकाता में कोविड-19 परीक्षण सुविधाओं का शुभारंभ किया.
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को कहा कि सही समय पर सही फैसले लेने की वजह से कोरोना (Coronavirus) के मामले में भारत की स्थिति अन्य देशों के मुकाबले संभली हुई है. उन्होंने कहा कि आज भारत में पांच लाख से ज्यादा टेस्ट हर रोज हो रहे हैं और आने वाले हफ्तों में इसको 10 लाख प्रतिदिन करने की कोशिश हो रही है. पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे देश में कोरोना से होने वाली मृत्यु, बड़े-बड़े देशों के मुकाबले, काफी कम है. वहीं हमारे यहां रिकवरी रेट अन्य देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा है और दिनों-दिन और सुधर रहा है. आज भारत में कोरोना संक्रमित होने के बाद, ठीक होने वालों की संख्या करीब-करीब 10 लाख पहुंचने वाली है.

24 घंटों में इन 10 राज्यों में सामने आए कोरोना के 81 फीसदी मामले और 90 प्रतिशत लोगों की मौत

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नोएडा, मुंबई और कोलकाता में उच्च क्षमता वाली कोविड-19 परीक्षण सुविधाओं का शुभारंभ किया. इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस बड़ी और लंबी लड़ाई के लिए सबसे महत्वपूर्ण था कि देश में तेजी के साथ Corona Specific Health Infrastructure का निर्माण हो. इसी वजह से बहुत शुरुआत में ही केंद्र सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान कर दिया था. प्रधानमंत्री ने कहा कि जनवरी में हमारे पास कोरोना के टेस्ट के लिए जहां मात्र एक सेंटर था, आज करीब 1300 लैब्स पूरे देश में काम कर रही हैं. 

दिल्ली: 27 साल के डॉक्टर की कोरोना से हुई मौत, साथी डॉक्टरों ने मदद के लिए जुटाए थे 2 लाख रुपए

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हर कोई सिर्फ एक ही संकल्प के साथ जुटा है कि एक-एक भारतीय को बचाना है. इस संकल्प ने भारत को हैरतअंगेज परिणाम दिए हैं. विशेषकर PPE,मास्क और टेस्ट किट्स को लेकर भारत ने जो किया, वो एक बड़ी सक्सेस स्टोरी है. एक समय भारत में एक भी PPE किट नहीं बनती थी. आज भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा PPE Kit Manufacturer है. पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब भारत वेंटिलेटर्स के लिए भी दूसरे देशों पर निर्भर था. आज भारत में हर साल 3 लाख वेंटिलेटर बनाने की Production Capacity विकसित हो चुकी है. इस दौरान Medical Oxygen cylinders के Production में भी बहुत वृद्धि की गई.

चीन में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, अप्रैल के बाद मामलों में देखी गई सबसे ज्यादा तेजी

सभी के इन सामूहिक प्रयासों की वजह से आज न सिर्फ लोगों का जीवन बच रहा है, बल्कि जो चीजें हम आयात करते थे, अब देश उनका एक्सपोर्टर बनने जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज अगर भारत की कोरोना से लड़ाई को देखकर दुनिया अचंभित है, बड़ी-बड़ी आशंकाएं गलत साबित हो रहीं हैं तो इसका एक बड़ा कारण हमारे ये फुट सोल्जर भी हैं. कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आज हम उस स्थिति पर आ चुके हैं, जहां हमारे पास जागरूकता की कमी नहीं है, साइंटिफिक डेटा का विस्तार हो रहा है और संसाधन भी बढ़ रहे हैं.

दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टर की कोरोना से हुई मौत

पीएम मोदी ने कहा कि हमें मिलकर नया हेल्थ इंफ्रा तो तैयार करना ही है, जो हमारे पास गांव-गांव में सरकारी और प्राइवेट डिस्पेंसरीज़ हैं, क्लीनिक हैं, उनको ज्यादा सक्षम भी बनाना है. ये हमें इसलिए भी करना है ताकि हमारे गांवों में कोरोना से लड़ाई कमजोर न पड़े. अभी तक गांवों ने इसमें बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके साथ ही हमें इस बात का ध्यान रखना है कि हमारे कोरोना योद्धा किसी तरह की थकान का शिकार ना हो. हमें नए और रिटायर्ड प्रोफेशनल्स को हेल्थ सिस्टम से जोड़ने के लिए भी लगातार काम करना होगा.

एक समय पर कोरोना हॉटस्पॉट था मुंबई का धारावी, इस तरह पाया वायरस पर काबू

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में बहुत से त्योहार आने वाले हैं. हमारे ये उत्सव, उल्लास का कारण बनें, लोगों में संक्रमण न फैले इसके लिए हमें हर सावधानी रखनी है. हमें ये भी देखते रहना होगा कि उत्सव के इस समय में गरीब परिवारों को परेशानी ना हो.  उन्होंने कहा कि हमारे देश के Talented वैज्ञानिक कोरोना वैक्सीन के लिए तेज़ी से काम कर रहे हैं, लेकिन जब तक कोई प्रभावी दवा या वैक्सीन नहीं बनती, तब तक मास्क, 2 गज़ की दूरी, Hand Sanitization ही हमारा विकल्प है. हमें खुद भी बचना है और घर में छोटी-बड़ी आयु सभी परिजनों को भी बचाना है. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई, हम सभी मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे. एक बार फिर इन हाईटेक सुविधाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Coronavirus, Corona News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com