विज्ञापन
34 minutes ago

पीएम मोदी पुणे को आज बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. वह आज 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो की कमान महिलाओं के हाथों में होगी.पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया. उन्होंने मन और वाणी को संयमित कर सभी श्रेष्ठ उपलब्धियां प्राप्त करने का संदेश दिया. पीएम मोदी की ओर से साझा किया गया यह श्लोक प्रसिद्ध ग्रंथ महाभारत के शांतिपर्व से लिया गया है. भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों से मारपीट मामले में त्रिपुरा पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई और एक घायल हुआ है. पुलिस हेडक्वार्टर्स के बाहर प्रोटेस्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने ACP मनस्वी वशिष्ठ को सस्पेंड कर दिया है.दिल्ली में हवा जहरीली होती जा रही है. जहांगीरपुरी में आज का AQI लेवल 450 के पार हो गया है. रोहिणी, पंजाबी बाग, नरेला इलाकों में आज हवा बेहद जहरीली बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें-दिल्ली पुलिस ने ACP मनस्वी वशिष्ठ को किया निलंबित, पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन के बीच बड़ी कार्रवाई 

ये भी पढे़ं-नेपाल में आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक भारतीय नागरिक की मौत- खतरनाक VIDEO आया सामने

ALL LIVE UPDATES...

अगर लोकतंत्र नहीं, तो विपक्ष केरल का चुनाव कैसे जीता- सुकांता मजूमदार

 पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि विपक्ष देश में हंगामा खड़ा करने की कोशिश कर रहा है.  उन्हें लोकतंत्र के बारे में कुछ नहीं पता. उनसे पूछिए कि अगर लोकतंत्र नहीं है, तो वे केरलम का चुनाव कैसे जीते.

 

 

तूफान 'मुरासु' से आंध्र प्रदेश के प्रकाशम में तबाही

 आंध्र प्रदेश के प्रकाशम में भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने पूरे जिले में भारी तबाही मचाई है, जिससे इलाके में काफी बारिश हो रही है.सड़कों पर कुछ वाहन गिरे पड़े हैं.

'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' बीजेपी का ड्रामा-सपा सांसद अवधेश प्रसाद

लखनऊ में सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च पर  कहा कि ये इनका दिखावा है, इनका ड्रामा है. लोकतंत्र से इनको कोई वास्ता नहीं है. 

कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम की गिरफ्तारी पर 5 नवंबर तक रोक

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम की अग्रिम जमानत याचिका पर  5 नवंबर तक रोक लगाते हुए पुलिस को नोटिस जारी किया है.कोर्ट ने अकोइजम को मिली अंतरिम राहत को सुनवाई की अगली तारीख तक बढ़ा दिया है. इस दौरान उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी.

लखनऊ में आज CM योगी की बड़ी बैठक

लखनऊ में आज CM योगी की बड़ी बैठक होने जा रही है. बैठक में वह त्योहारी सीजन में कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे.इस दौरान वहां मुख्य सचिव, DGP समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे.

नेपाल में दो हेलीकॉप्टर की हवा में टक्कर, एक भारतीय नागरिक की मौत

नेपाल में मंगलवार सुबह सोलुखुम्बु जिले में दो हेलीकॉप्टर की हवा में टक्कर होने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और एक अन्य यात्री घायल हो गया. 

दिल्ली पुलिस के एसीपी मनस्वी वशिष्ठ निलंबित

दिल्ली पुलिस के एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के विरोध प्रदर्शन के बीच ये कार्रवाई की गई है. एसीपी मनस्वी वशिष्ठ ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Pune Metro, Nepal Plane Accident, Opposition Protest, Priyanka Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com