रोहिणी कोर्ट में "विस्फोटक लगाने" के आरोप में गिरफ्तार रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation) के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने पुलिस हिरासत (Police Custody) में हैंड वॉश पीकर कथित तौर पर आत्महत्या (Suicide) करने का प्रयास किया. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपी भारत भूषण कटारिया (47) का एम्स में इलाज चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है. डीआरडीओ के वैज्ञानिक को रोहिणी कोर्ट के अंदर एक टिफिन बॉक्स में 9 दिसंबर को कथित तौर पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
आरोपी से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को पूछताछ की थी, जिसके बाद उन्हें उसी दिन गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा कि वह तब से पुलिस हिरासत में था और उससे पूछताछ की जा रही थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शनिवार की रात को आरोपी वैज्ञानिक ने कथित तौर पर एक वॉशरूम के अंदर लिक्विड हैंड वाश पी लिया और उसके बाद वह बेहोश पड़ा मिला. पूछने पर उसने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में ले जाया गया और वहां से एम्स रैफर कर दिया गया.
DRDO वैज्ञानिक ने किया था दिल्ली कोर्ट में ब्लास्ट, पड़ोसी वकील था निशाना : पुलिस
पुलिस ने कहा, "जब पुलिसकर्मी अस्पताल में पता करने गए तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ भी नहीं खाया है, लेकिन हमने डॉक्टरों से बात की. उन्होंने कहा कि हैंड वॉश का सेवन किया गया है."
अधिकारी ने कहा, "उनका एम्स में इलाज चल रहा है और वह पूरी तरह से स्थिर हैं. उनके सभी अंग सामान्य हैं. एक वरिष्ठ डॉक्टर सोमवार (आज) उनकी जांच करेंगे और उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है. उनसे जल्द ही पूछताछ की जाएगी."
दिल्ली : रोहिणी कोर्ट में लो-इन्टेंसिटी धमाका, विस्फोटक सामग्री मिली, एक पुलिसकर्मी घायल
अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने खुद को पहले से तैयार कर लिया था कि अगर वह पकड़ा जाता है तो वह पूछताछ से कैसे बचे.
उन्होंने कहा, "वह पूछताछ से बचकर जांच टीम को गुमराह कर रहे हैं. वह असहयोगी कर रहे हैं और पूछताछ से बचने के लिए सिस्टम के बारे में जो कुछ भी पढ़ा है उसका इस्तेमाल कर रहे हैं." भारत भूषण कटारिया द्वारा लगाए गए आईईडी ने कोर्ट रूम नंबर 102 में कम तीव्रता वाला विस्फोट किया था. विस्फोट में हेड कांस्टेबल राजीव घायल हो गए थे.
(अगर आपको सहायता की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं)
हेल्पलाइन :
1) वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ - 9999666555 अथवा help@vandrevalafoundation.com
2) TISS iCall - 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
DRDO के वैज्ञानिक ने किया था दिल्ली कोर्ट में ब्लास्ट, पड़ोसी वकील को बनाना था निशाना: पुलिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं