रोहिणी कोर्ट में लो इंटेसिटी ब्लास्ट ( Low Intensity Blast) मामले में डीआरडीओ (DRDO) के एक वैज्ञानिक का नाम सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी वैज्ञानिक ने पड़ोस में रहने वाले वकील को निशाना बनाने के लिए घटना को अंजाम दिया. यह ब्लास्ट 9 दिसम्बर को हुआ था. इस संबंध में दिल्ली पुलिस कमिश्नर के राकेश अस्थाना ने बताया कि स्पेशल सेल को केस ट्रांसफर किया गया था. कोर्ट की सुरक्षा का मामला था, इसलिए इसे गंभीरता से लिया गया. 1000 गाड़िया जो कोर्ट में आई थीं, उनकी जांच की गई. 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई थी. 1000 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखी गयी. बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गयी. डंप डेटा की भी जांच की गई. उस दिन कोर्ट में जो मुकदमे थे, जिन्हें कोर्ट में आना था, उन सब की जांच की गई,पता लगाया गया.
राकेश अस्थाना ने बताया कि क्राइम सीन से पता चला जो मटीरियल प्रयोग किया गया था, बम बनाने में वो आसानी से उपलब्ध होने वाला मटीरियल था. आईईडी में केवल डेटोनेटर ही ब्लास्ट हुआ था, विस्फोटक में ब्लास्ट नहीं हुआ था. अगर पूरा बम फटता तो बड़ा धमाका होता. बैग में एक लोगो मिला जो मुंबई की कंपनी थी,पता चला की उस कंपनी का एक गोदाम दिल्ली में भी है. उस कंपनी से जांच में काफी मदद मिली. ब्लास्ट करने के लिए रिमोट का इस्तेमाल किया गया वो एन्टी ऑटो थेफ्ट रिमोट था,जो गाड़ियों में इस्तेमाल होता है. बैग से केस से जुड़ी कुछ फाइलें भी मिलीं, उससे भी जांच में काफी चीज़े मिली हैं. इसके बाद भारत भूषण कटारिया को गिरफ्तार किया गया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दिल्ली : रोहिणी कोर्ट में लो-इन्टेंसिटी धमाका, विस्फोटक सामग्री मिली, एक पुलिसकर्मी घायल
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इनके घर से भी बम बनाने का काफी सामान मिला. भरत भूषण कटारिया डीआरडीओ में सीनियर साइंटिस्ट है. उस दिन ये 2 बैग लेकर अंदर गया,अलग-अलग गेट से 2 बार गया. वकील की वेशभूषा में कोर्ट में गया था. ब्लास्ट के बाद ये कोर्ट से बाहर निकल जाता है. इसका एक वकील अमित बक्शी से झगड़ा चल रहा है,दोनों ने एक दूसरे पर केस कर रखे हैं,आरोपी ने वकील के खिलाफ 5 जबकि वकील ने आरोपी के खिलाफ 7 केस रखें हैं. इसलिए उसे मारने के लिए बम ब्लास्ट किया. ,उस वक्त वो वकील भी उसी कोर्ट में था.
इस दिन इन्हीं के एक केस में उसी कोर्ट में डेट लगी थी. वकील और आरोपी एक ही बिल्डर फ्लैट में रहते हैं. वकील ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं,जबकि आरोपी ऊपर वाली फ्लोर पर रहता था. दोनों का 6 साल से आपसी झगड़ा चल रहा है,कभी पानी तो कभी दूसरे मुद्दों को लेकर. विस्फोटक लेकर ये अन्दर कैसे गया सुरक्षा में कहां चूक हुई इसकी जांच चल रही है. बम बनाने में जिस विस्फोटक का ब्लास्ट हुआ वो अमोनियम नाइट्रेट है. रिमोट और कुछ सामान इसने अमेज़न से खरीदा था. विस्फोटक कहां से लाया गया, इसकी जांच की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं