घरेलू हवाई यात्री यातायात मई में 4.4 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.37 करोड़ हो गया. शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. भारतीय एयरलाइंस ने पिछले साल मई में घरेलू मार्गों पर 1.32 करोड़ यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया था.
नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा, ‘‘जनवरी-मई 2024 के दौरान घरेलू एयरलाइनों द्वारा ले जाए गए यात्री की संख्या 661.42 लाख थी, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान यह संख्या 636.07 लाख थी, जिससे वार्षिक वृद्धि 3.99 प्रतिशत और मासिक वृद्धि 4.40 प्रतिशत दर्ज की गई.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आंकड़ों के अनुसार, समय पर प्रदर्शन (ओटीपी) के मामले में अकासा एयर 85.9 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रही, उसके बाद विस्तारा (81.9 प्रतिशत), एआईएक्स कनेक्ट (74.9 प्रतिशत), इंडिगो (72.8 प्रतिशत), एयर इंडिया (68.4 प्रतिशत) और स्पाइसजेट (60.7 प्रतिशत) का स्थान रहा.
पिछले महीने, नो-फ्रिल्स कैरियर इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 61.6 प्रतिशत हो गई, जबकि एयर इंडिया की हिस्सेदारी अप्रैल में 14.2 प्रतिशत से घटकर 13.7 प्रतिशत रह गई.
डीजीसीए ने कहा कि विस्तारा की बाजार हिस्सेदारी 9.2 प्रतिशत रही, लेकिन एआईएक्स कनेक्ट की हिस्सेदारी 5.4 प्रतिशत से घटकर 5.1 प्रतिशत रह गई.
एयर इंडिया, विस्तारा और एआईएक्स कनेक्ट टाटा समूह का हिस्सा हैं.इस बीच, अकासा एयर की बाजार हिस्सेदारी अप्रैल में 4.4 प्रतिशत से बढ़कर मई में 4.8 प्रतिशत हो गई. वहीं, स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी पिछले महीने के 4.7 प्रतिशत से घटकर 4 प्रतिशत रह गई.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं