तमिलनाडु में थलापति विजय का विश्वासमत जीतना अब लगभग तय हो गया है. डीएमके ने आज सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि टीवीके को जनता ने पूरा समर्थन नहीं किया है और उसे बहुमत से दूर रखा है. इसके बाद डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने विश्वासमत का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया.
तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 का है. टीवीके ने 108 सीटों पर जीत हासिल की है. हालांकि, सीएम विजय दो सीटों से विजयी हुए हैं. ऐसे में उन्हें एक सीट छोड़नी होगी. डीएमके को 59 सीटों पर जीत मिली है. AIADMK ने 47 सीटों पर जीत हासिक की है. कांग्रेस को 5 सीटें मिली हैं. पीएमके को चार सीटों पर विजय मिली थी. ऐसे में डीएमके के बहिष्कार के बाद सदन में बहुमत का आंकड़ा और कम जाएगा और विजय का फ्लोर टेस्ट अब महज औपचारिकता रह गई है.
विजय की टीवीके के पास अपने 107 विधायक हैं. इनके अलावा, विजय के पास अब कांग्रेस के 5, CPI, CPI(M) और VCK के 2-2 यानी कुल 6 विधायक और हो गए हैं. IUML यानी मुस्लिम लीग के भी 2 विधायकों ने भी विजय को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है.
इस तरह से विजय के पास अब टीवीके के 107+कांग्रेस के 5+CPI के 2+CPI(M) के 2+VCK के 2+IUML के 2= 120 विधायकों का समर्थन हो गया है. तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है. लेकिन अब विजय के पास 120 विधायकों का समर्थन हो गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं