UP By Election Date Change: यूपी उपचुनाव की तारीखों को चुनाव आयोग ने बदल दिया है. भारत निर्वाचन आयोग ने 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के मतदान को अब 20 नवंबर कर दिया है. चुनाव आयोग के इस फैसले से सबसे ज्यादा सपा भड़क गई है. यहां तक की सपा सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने भी इस पर जमकर भाजपा को सुनाया है. उन्होंने इसे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से भी जोड़ दिया है.
'Calculations के तहत बदली जा रहीं तारीखें..'
— NDTV India (@ndtvindia) November 4, 2024
UP उपचुनाव की तारीख बदले जाने को लेकर बोली डिंपल यादव#UPByelection2024 pic.twitter.com/QAWEpmFk0r
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डिंपल यादव ने कहा कि जहां गठबंधन मजबूत हो रहा है और जहां समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी कई सीटें निकालने की स्टेज में है.इसीलिए पूरी तरह सोच-समझकर ये डेट बदली गई है. मुस्लिमों के खिलाफ बीजेपी की भाषा का आरोप लगाते हुए डिंपल यादव ने कहा कि ये समाज को बांटना चाहते हैं. भारत की गंगा-जमुनी तहजीब को ये लोग तहस-नहस करना चाहते हैं.समाज में कोई भी एक वर्ग अगर पिछड़ा रह जाता है तो इससे पूरे देश का नुकसान होता है. आजतक इस तरीके की बातें कभी नहीं कही गईं.संविधान के विरूद्ध बातें ये लोग कर रहे हैं.ये नहीं चाहते कि देश संविधान से चले. ये अपने मन से देश को चलाना चाहते हैं.कोई न कोई रणनीति के तहत ही उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है.उत्तर प्रदेश में चुनाव हो जाते तो सपा नेता महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करने जाते. कहीं न कहीं इसको ध्यान में रखते हुए ये डेट बदले गए हैं.
जो काम मायावती और अखिलेश यादव नहीं कर पाए, उसी में जुटे हैं ओम प्रकाश राजभर
चुनाव आयोग ने क्या कहा?
चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा, "बीते महीने 15 अक्टूबर को 15 राज्यों के 48 विधानसभा क्षेत्रों और 2 संसदीय क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई थी. विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों (भाजपा, कांग्रेस, बसपा, रालोद) समेत कुछ सामाजिक संगठनों ने 13 नवंबर को उपचुनाव वाले कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तारीख बदलने के लिए आयोग को आवेदन भेजा था. इसमें कहा गया था कि उस दिन बड़े पैमाने पर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होने से बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा हो सकती है, जिससे मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है. आयोग ने इन पर विचार करते हुए कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख बदलने का निर्णय लिया है."
किन सीटों पर बदली तारीख?
चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव होगा, उनमें केरल की पलक्कड़ विधानसभा, पंजाब की बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला विधानसभा सीट शामिल है. इसके अलावा यूपी की 9 सीटों पर भी 20 नवंबर को मतदान होगा, जिसमें कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, अयोध्या की मिल्कीपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट शामिल है.
यूपी उपचुनाव में उस सीट का जानिए समीकरण जहां अल्पसंख्यक आबादी है बहुसंख्यक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं