विज्ञापन

CM योगी के गढ़ से 2027 का शंखनाद करेंगे अखिलेश, सपा विधायक बोले- 18 नवंबर को ही तय हो जाएगी सपा की सरकार

समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने बड़ा दावा किया है कि 18 नवंबर को योगी के गढ़ गोरखपुर से अखिलेश यादव PDA यात्रा से 2027 का शंखनाद करेंगे.

CM योगी के गढ़ से 2027 का शंखनाद करेंगे अखिलेश, सपा विधायक बोले- 18 नवंबर को ही तय हो जाएगी सपा की सरकार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव. (फाइल फोटो)
IANS
लखनऊ:

समाजवादी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सबसे बड़ा दांव चल दिया है. सपा के वरिष्ठ नेता और लखनऊ मध्य से विधायक रविदास मेहरोत्रा ने बताया है कि 18 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव PDA यात्रा के जरिए चुनावी शंखनाद करेंगे.

NDTV से बातचीत में रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की आंधी चल रही है और जनता ने बदलाव का मन बना लिया है. गोरखपुर की PDA यात्रा में लाखों लोगों के जुटने का दावा किया गया है.

मेहरोत्रा ने कहा कि गोरखपुर की PDA यात्रा के बाद पूरा प्रदेश जान जाएगा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद में भाजपा के खिलाफ जनता में कितना आक्रोश है. उन्होंने दावा किया कि 18 नवंबर को ही यह तय हो जाएगा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे.

NDA में टकराव, सहयोगी दल छोड़ सकते हैं साथ

उतरौला विधानसभा सीट को लेकर NDA में चल रही खींचतान पर भी रविदास मेहरोत्रा ने टिप्पणी की. उन्होंने दावा किया कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के बीच जबरदस्त टकराव चल रहा है. चुनाव से पहले NDA के कुछ सहयोगी दल भाजपा का साथ छोड़ सकते हैं.

उन्होंने कहा कि भाजपा के सहयोगी दल चुनाव लड़ें या भाजपा खुद मैदान में उतरे, समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में चुनाव जीतने जा रही है. 

मेहरोत्रा ने उतरौला समेत प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर सपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से अब कोई ताकत नहीं रोक सकती.

यह भी पढ़ें | जीती सीटें कैसे छोड़ेगी सपा? रायबरेली जिले में एक पर भी कांग्रेस का विधायक नहीं, पर मांगीं सारी सीटें

कांग्रेस-सपा की कल होने वाली बैठक टली

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच मंगलवार को बैठक होने वाली थी, जिसे अब टाल दिया गया है. 

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन से पहले अखिलेश यादव की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से बातचीत हुई, जिसके बाद दोनों दलों की सीट बंटवारे को लेकर कल होने वाली बैठक टाल दी गई है.

सूत्रों के मुताबिक, दोनों दलों की तरफ से समन्वय समिति का ऐलान किया जाएगा. इसके बाद दो-तीन दिनों में सीट बंटवारे पर साझा मंथन होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, UP Assembly Election 2027, UP Chunav 2027, Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com