विज्ञापन

सीजेपी के बाद अब 'दिमागी नक्सल जनता पार्टी' नाम से सोशल मीडिया पर नया अकाउंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान के बाद सोशल मीडिया पर 'दिमागी नक्सल जनता पार्टी' नाम से हैंडल्स बनाए गए हैं.

सीजेपी के बाद अब 'दिमागी नक्सल जनता पार्टी' नाम से सोशल मीडिया पर नया अकाउंट
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर मचे सियासी घमासान के बीच, सोशल मीडिया पर एक नया कैंपेन शुरू हुआ है. पिछले दिनों आई 'कॉकरोच जनता पार्टी' की तरह ही 'दिमागी नक्सल जनता पार्टी' नाम का एक नया अकाउंट सामने आया है. एक्स पर @DNJP_India नाम का यह अकाउंट मौजूदा वक्त में 15 से ज्यादा अकाउंट्स को फॉलो कर रहा है, जिनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, AAP नेता अरविंद केजरीवाल, यूट्यूबर ध्रुव राठी, कॉमेडियन कुणाल कामरा, एक्टर प्रकाश राज के साथ सोशल मीडिया पर चर्चित कई नाम शामिल हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स...

'दिमागी नक्सल पार्टी' के अलग-अलग सोशल साइट्स पर बने पेज तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. इसे लॉन्च होने के एक दिन के अंदर ही 50,000 से ज्यादा फॉलोअर्स मिल गए. मौजूदा वक्त में इसके इंस्टाग्राम पेज पर डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं. पार्टी का स्लोगन है- 'सोचो, रिसर्च करो, विरोध करो.' 

Latest and Breaking News on NDTV
DNJP के एक्स हैंडल से किए गए एक पोस्ट में लिखा गया, "हम भगत सिंह के फॉलोअर्स हैं."

सोशल मीडिया पर यह पेज पीएम मोदी की 15 अगस्त की स्वतंत्रता दिवस स्पीच के बाद सामने आया. उस भाषण में उन्होंने 'दिमागी नक्सलियों' के खतरे के बारे में चेतावनी दी थी. पीएम मोदी ने अपनी स्पीच में ऐसे लोगों को टार्गेट किया था, जिनकी सोच नक्सलवादी है और जो हथियारों वाले नक्सलवाद के कमजोर पड़ने के बावजूद अशांति फैलाना चाहते हैं.

हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बयान के दौरान किसी खास ग्रुप का नाम नहीं लिया था, लेकिन उनकी इस टिप्पणी से जबरदस्त सियासी विवाद खड़ा हो गया. विपक्षी नेताओं ने पलटवार किया और कांग्रेस के पी. चिदंबरम सहित कुछ नेताओं ने कहा कि उन्हें 'दिमागी नक्सल' कहलाने पर गर्व है.

ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी को कैसे मिले अचानक करोड़ों फॉलोअर? The Hook में खुला राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dimagi Naxal, Cockraoch Janta Party, Social Media, CJP, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com