विज्ञापन

42 हजार से ज्यादा लोग वेटिंग में, पहली बार गुजरात में पीएम मोदी के कार्यक्रम का डिजिटल रेजिस्ट्रेशन

कार्यक्रम में शामिल होने वालों को बुकमायशो अकाउंट पर डिजिटल M-टिकट और QR कोड मिलेगा. रजिस्ट्रेशन, सत्यापन, प्रवेश और बैठने की पूरी प्रक्रिया डिजिटल तरीके से संचालित की जाएगी.

42 हजार से ज्यादा लोग वेटिंग में, पहली बार गुजरात में पीएम मोदी के कार्यक्रम का डिजिटल रेजिस्ट्रेशन
पीएम मोदी
NDTV

गुजरात के वडोदरा में मंगलवार को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. पहली बार इस तरह के कार्यक्रम के लिए बुकमायशो के जरिए मुफ्त डिजिटल रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई और शुरू होने के महज एक घंटे के भीतर सभी सीटें बुक हो गईं.

42 हजार से ज्यादा लोग वेटिंग लिस्ट में

रजिस्ट्रेशन बंद होने के बाद 42,000 से अधिक लोगों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया. वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की इस पहल को लोगों का भारी समर्थन मिला जिससे कार्यक्रम के प्रति उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है.

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि अपनी तरह की पहली पहल के तहत, मंगलवार को होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए ‘बुकमाईशो' के जरिए नि:शुल्क पंजीकरण की सुविधा शुरू की गई, जिसमें वडोदरा नगर निगम ने पंजीकरण का प्रबंधन करने के लिए इस निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिली और पंजीकरण शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही सभी सीट बुक हो गईं।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में पंजीकरण बंद कर दिया गया और 42,000 से अधिक आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है, जो इस कार्यक्रम के लिए लोगों में भारी उत्साह को दर्शाता है।

पूरी तरह डिजिटल होगी एंट्री

कार्यक्रम में शामिल होने वालों को बुकमायशो अकाउंट पर डिजिटल M-टिकट और QR कोड मिलेगा. रजिस्ट्रेशन, सत्यापन, प्रवेश और बैठने की पूरी प्रक्रिया डिजिटल तरीके से संचालित की जाएगी ताकि भीड़ प्रबंधन और प्रवेश व्यवस्था सुचारु रहे.


  
विकास परियोजनाओं का भी होगा लोकार्पण

वडोदरा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें 20,700 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे (WDFC) के प्रमुख खंड शामिल हैं. साथ ही नई रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम है.

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण 326 किलोमीटर लंबे और 20,700 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित पश्चिम समर्पित माल ढुलाई गलियारे (डब्ल्यूडीएफसी) के तीन खंडों का समर्पण होगा। इन खंडों के चालू होने से डब्ल्यूडीएफसी नेटवर्क अपनी पूरी लंबाई में पूरी तरह से कार्यरत हो जाएगा, जिससे माल ढुलाई कनेक्टिविटी में सुधार होगा, रसद लागत कम होगी और मुंबई के रेल नेटवर्क पर दबाव कम होगा।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com