- पीएम मोदी ने विपक्ष को 'नाराज फूफा' कहकर आलोचना की.
- मोदी ने कहा कि भारत ने विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है.
- भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर देश विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया.
कांग्रेस ने रविवार को पीएम मोदी के नाराज फूफा वाले बयान पर पलटवार किया है. इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन प्रधानमंत्री के बयान का समर्थन करते हुए विपक्ष पर तीखा निशाना साधा. नितिन नवीन ने कहा कि विपक्ष देश के विकास, विरासत और संस्कृति से जुड़ी हर उपलब्धि पर नाराजगी जताता है. भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि भारत विकास कर रहा है तो उन्हें नाराजगी होती है. कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया तो भी विपक्ष नाराज हुआ. नक्सलवाद जड़ों से समाप्त होने की दिशा में बढ़ रहा है, तब भी विपक्ष खुश नहीं है.
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स गए थे मोदी
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पीएम मोदी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने विपक्ष की तुलना नाराज फूफा से की थी. पीएम मोदी शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में शताब्दी समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे.
कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा कि आज आतंकवाद फैलाने वालों को करारा जवाब दिया जा रहा है. अगर पाकिस्तान कोई नापाक हरकत करता है, तो भारतीय सेना उसके घर में घुसकर हमला करती है. जम्मू कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर तक शांति है और नक्सलवाद को खत्म कर दिया गया है.

Photo Credit: IANS
मोदी ने याद किया कि 2013 में जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में आखिरी बार एसआरसीसी के छात्रों को संबोधित किया था, तब देश हर मोर्चे पर संघर्ष कर रहा था. भ्रष्टाचार, आतंकवाद और महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं था, लेकिन अब भारत आर्थिक और सामाजिक रूप से कहीं अधिक सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि हालांकि इसे देखने के बाद कुछ लोगों की निराशा बढ़ रही है.
दिमागी नक्स का किया जिक्र
पीएम मोदी ने आगे कार्यक्रम में कहा कि ऐसे लोगों के लिए मैंने लालकिले से (स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान) होम्योपैथी की एक खुराक दी थी...‘दिमागी नक्सल'. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब मैंने ‘दिमागी नक्सल' कहा, तो ऐसे सभी लोग सामने आ गए और मेरी आलोचना करने लगे. जो लोग दिमागी नक्सलवाद को बढ़ावा दे रहे थे, उनका असली रंग जनता ने देखा.
मोदी ने कहा कि भारत की 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि ऐसे समय में भी हुई है. उन्होंने कहा आगे कि हम सभी जानते हैं कि भारत को ‘नाजुक पांच' अर्थव्यवस्थाओं में पहुंचाने वाले लोग अब देश की 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि के आंकड़े को पचा नहीं पा रहे हैं. यह कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर परोक्ष हमला था.
पीएम मोदी के बयान पर क्या बोली कांग्रेस
इसके बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी के बयान पर पलटवार किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम मोदी कल दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में गए. यह देश के युवाओं, शिक्षा और उनके भविष्य पर संवाद का अवसर था, लेकिन अफसोस, युवाओं के सवालों का सामना करने के बजाय भाषण फिर एक राजनीतिक प्रचार में बदल गया.''
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि मोदी जी की कार्यप्रणाली लोकतंत्र में सवालों को दबाने के लिए विपक्ष को साल दर साल एक नया विशेषण देना.. ताकि उनकी खुद की नाकामियां छिपी रहें. नाराज फूफा, दिमागी नक्सल, अर्बन नक्सल, खान मार्केट गैंग, आंदोलनजीवी, परजीवी.'' उन्होंने कहा कि विशेषण बदलते रहते हैं, पर मोदी सरकार की ‘‘जनविरोधी नीतियां'' नहीं बदलतीं.
यह भी पढे़ं- बघेल संभाल नहीं पाए पंजाब कांग्रेस के हिचकोले तो पायलट को कमान, राज्य में बड़े बदलाव करने जा रहा आलाकमान?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं