विज्ञापन

कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा का विशाल पंडाल, सैकड़ों पाकिस्तानी हिंदू भी होंगे शामिल, सीएम योगी भी आ सकते हैं

कुंडा के बेंती में होने वाली रामकथा के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है. खास बात यह है कि पाकिस्तान से आए 500 से अधिक हिंदू भी इस आयोजन में शामिल होंगे. यह आयोजन विधायक राजा भैया की तरफ से करवाया जा रहा है.

कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा का विशाल पंडाल, सैकड़ों पाकिस्तानी हिंदू भी होंगे शामिल, सीएम योगी भी आ सकते हैं
कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री के रामकथा की तैयारियां तेज (फोटो:NDTV)
  • कुंडा में 17 नवंबर से रामकथा का आयोजन रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की मेजबानी में किया जाएगात
  • बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रामकथा सुनाएंगे, पाकिस्तान से आए हिंदू भी शामिल होंगे
  • रामकथा के लिए तीन हेलीपैड बनाए गए हैं, ताकि सीनियर नेता आराम से पहुंच सकें

उत्तर प्रदेश का कुंडा एक बार फिर चर्चा में है. यहां 17 नवंबर से होने वाली रामकथा के आयोजन को लेकर खास तैयारियां की जा रही है. इस आयोजन की मेजबानी जनसत्ता दल के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की तरफ से की जा रही है, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा सुनाएंगे, जिसको लेकर तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही हैं. खास बात यह है कि इस आयोजन में पाकिस्तान से आए 500 हिंदू भी शामिल होंगे. कथा के लिए 560 फीट का पंडाल बनाया जा रहा है. जबकि यहां तीन हेलीपैड बनाए गए हैं, क्योंकि कथा में कई सीनियर नेता शामिल होंगे. इस आयोजन के लिए 24 घंटे भंडारा आयोजित होगा.

पाकिस्तान से आए 500 हिंदू भी होंगे शामिल 

पाकिस्तान से आए 500 हिंदू भी कथा में शामिल होंगे. आयोजकों के मुताबिक पाकिस्तान से भारत आए 500 से अधिक हिंदुओं के इस रामकथा में शामिल होने की संभावना है. ये वो परिवार हैं, जो अपनी आस्था और पहचान को बचाने के लिए सरहद पार से भारत आए हैं. कुंडा की बेंती में उनके लिए खास व्यवस्था की जा रही है, ताकि वे पूरी श्रद्धा के साथ कथा सुन सकें और भंडारे में शामिल हो सकें. राजा भैया की मेजबानी में हो रही इस रामकथा में उनकी मौजूदगी इस आयोजन को सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी बेहद खास बना देगी. इसलिए यह आयोजन बेहद अहम होगा. 

ये वीडियो भी देखिए

सीएम योगी भी हो सकते हैं शामिल

कुंडा में होने वाली रामकथा के लिए सिर्फ पंडाल और व्यवस्थाएं नहीं हैं. यहां पहुंचने वाले संभावित मेहमानों के नाम भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आयोजन में शामिल हो सकते हैं, इसके अलावा मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी इस आयोजन में आ सकते हैं. यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के पहुंचने की चर्चा है. भोजपुरी स्टार पवन सिंह के आगमन की संभावना भी जताई जा रही है. इसलिए दिग्गजों के आगमन को लेकर भी यहां खास तैयारियां की गई हैं. 

सियासत का केंद्र बना रहा कुंडा

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा को लेकर तैयारियां तो तेज है, लेकिन इस आयोजन को लेकर सियासत भी जमकर हो रही है. अखिलेश यादव के 'कुंडी' वाले बयान से लेकर बागेश्वर धाम की कथाओं को लेकर हालिया राजनीतिक टिप्पणियों तक, कुंडा एक बार फिर सियासी बहस के केंद्र में है. कुंडा में इस बार पंडाल रामकथा का है, मेहमानों में सियासत के बड़े चेहरे हैं और निगाहें पूरे देश की हैं.  

ये भी पढे़ंः यूपी में सवा करोड़ वोट कटने से टेंशन में बीजेपी, अब एक महीने का अभियान; हर वोटर के घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kunda MLA, Kunda MLA Raja Bhaiya, Bageshwar Dham, Dhirendra Shastri Katha, UP Assembly Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com