विज्ञापन

'छात्रों के साथ न्याय नहीं हो पा रहा...' : देवेंद्र नाथ महतो ने हेमंत सरकार को फिर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए छात्र आंदोलन को और तेज किया जाएगा. साथ ही उन्होंने भर्ती सुधार और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया.

'छात्रों के साथ न्याय नहीं हो पा रहा...' : देवेंद्र नाथ महतो ने हेमंत सरकार को फिर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
देवेंद्र नाथ महतो
  • देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार को भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.
  • महतो ने कहा कि सरकार ने हाईकोर्ट में छात्रों का पक्ष मजबूती से नहीं रखा और CID जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की.
  • 24 अगस्त से राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भर्ती सुधार यात्रा निकाली जाएगी.

झारखंड की राजधानी रांची में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने एक बार फिर सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी है. प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने हाईकोर्ट में छात्रों का पक्ष मजबूती से नहीं रखा. उन्होंने कहा कि विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं से जुड़ी CID जांच रिपोर्ट भी सरकार ने अदालत के समक्ष पेश नहीं की, जिससे छात्रों के साथ न्याय नहीं हो पा रहा है.

देवेंद्र नाथ महतो ने 11वीं और 13वीं JPSC परीक्षा, SO और CDPO भर्ती समेत कई मामलों पर सवाल उठाते हु नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए छात्र आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

उन्होंने घोषणा की कि 24 अगस्त से राज्य के सभी 24 जिला मुख्यालयों में ‘भर्ती सुधार यात्रा' निकाली जाएगी. इसके बाद भी यदि सरकार ने छात्रों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 15 सितंबर के बाद मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा. देवेंद्र नाथ महतो ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर पूरे झारखंड में चक्का जाम और आर्थिक नाकाबंदी जैसे बड़े आंदोलन किए जाएंगे.

बता दें कि JPSC-CGL परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप लगे थे. इसे लेकर ही छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे. आंदोलन के 24 दिन बाद CM सोरेन ने जेपीएससी, सीजीएल परीक्षा को रद्द करने का ऐलान किया था. इसके साथ ही 2014 से आउटसोर्स एजेंसी टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने का भी ऐलान किया गया था. हालांकि, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले पर रोक लगा दी.

ये भी पढ़ें : Exclusive: 'राहुल गांधी ने सिस्टम सुधारने के लिए एक सुझाव नहीं दिया', NDTV से बोलीं स्मृति ईरानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Devendra Nath Mahto, JPSC Exam Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com