विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2020

संजय राउत के बयान पर भड़के पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस- मुगलों ने भी ऐसा नहीं सोचा होगा

शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) अक्सर अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) पर की गई टिप्पणी को लेकर उनका खासा विरोध हो रहा है.

संजय राउत के बयान पर भड़के पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस- मुगलों ने भी ऐसा नहीं सोचा होगा
देवेंद्र फडणवीस ने संजय राउत से माफी की मांग की है. (फाइल फोटो)
  • शिवसेना MP संजय राउत के बयान पर बवाल
  • पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस ने की माफी की मांग
  • कहा- मुगलों ने भी ऐसा नहीं सोचा होता
मुंबई:

शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) अक्सर अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) पर की गई टिप्पणी को लेकर उनका खासा विरोध हो रहा है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने अब कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज को लेकर भी राउत ने जो टिप्पणी की है, उसके बारे में तो मुगलों ने भी नहीं सोचा होगा. फडणवीस ने कहा, 'संजय राउत ने जिस तरह उदयनराजे भोसले और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशजों के खिलाफ बयान दिया है, वो कुछ ऐसा है कि जो मुगलों के वंशजों द्वारा भी नहीं दिया गया होता अगर वो जीवित होते.'

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'मुझे लगता है कि सत्ता में रहने का अहंकार ठीक नहीं है. उन्होंने (संजय राउत) जो कहा है वो बयान उन्हें फौरन वापस ले लेना चाहिए. उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज के परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए वरना महाराष्ट्र उन्हें कभी माफ नहीं करेगा.' बताते चलें कि संजय राउत से बीजेपी नेता और शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले से शिवाजी महाराज का वंशज होने के सबूत मांगे थे.

संजय राउत ने वापस लिया 'डॉन करीम लाला से मिलने आती थीं इंदिरा गांधी' वाला बयान, कहा- कांग्रेस के मित्रों को आहत...

बताते चलें कि शिवसेना सांसद संजय राउत के 'इंदिरा गांधी' को लेकर दिए बयान पर जमकर राजनीति हो रही है. राउत ने यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि इंदिरा गांधी मुंबई आकर (अंडरवर्ल्ड डॉन) करीम लाला से मुलाकात किया करती थीं. उनके बयान के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने इसपर आपत्ति जताई. विरोध होता देख उन्होंने कहा, 'अगर किसी को लगता है कि मेरे बयान से इंदिरा गांधी की छवि धूमिल हुई है, या किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं अपना बयान वापस लेता हूं.'

VIDEO: 'करीम लाला और इंदिरा गांधी की मुलाकात' वाले बयान पर संजय राउत ने दी सफाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Devendra Fadnavis, Sanjay Raut, Chhatrapati Shivaji Maharaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com