महाराष्ट्र की बीजेपी की विधायक पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) ने NDTV मराठी कॉन्क्लेव में अपने पिता स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे को याद किया, उन्होंने कहा कि, ''मैंने अपने पिता का हाथ पकड़कर संघर्ष किया है. उस दौर में मुंडे साहब (गोपीनाथ मुंडे) के साथ इतने नेता नहीं थे. धनंजय के साथ जिले के कई नेता तत्कालीन एनसीपी में शामिल हो गए थे. मेरे पिता उस समय अकेले थे और मैं उनके साथ अकेले काम कर रही थी. तब कार्यकर्ताओं को एकजुट किया गया. तो उनसे ही हमने सीखा कि लड़ना कैसे है.'' उन्होंने कहा कि, ''हम महाराष्ट्र में सत्ता की स्थापना और प्रत्येक राज्य कैसे प्रगति करेगा, इसमें योगदान दे रहे हैं और देंगे.''
पंकजा मुंडे ने कहा कि, ''मैं इस बात का अनुकरणीय उदाहरण नहीं बन सकी थी कि लड़ना अपने लिए नहीं, जनता के लिए है. मैंने अपने चुनाव क्षेत्र को चेहरे पर मुस्कान के साथ छोड़ दिया. मैंने अपनी अनिच्छा के बावजूद पार्टी के आदेश पर लोकसभा का चुनाव लड़ा. मुंडे साहब के दिए गए संस्कारों से अनुकरणीय उदाहरण बनने का अवसर मिला.''
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

उन्होंने कहा कि, ''मुंडे साहब के निधन के कारण हुए उपचुनाव के दौरान प्रीतम ताई राजनीति में आईं. उन्होंने बहुत अच्छा काम किया. लेकिन पार्टी ने मेरे लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी. फैसले मोदीजी की सहमति से घोषित होते हैं, उसे कैसे खारिज किया जा सकता है? मेरा कभी भी केंद्र में जाने का कोई इरादा नहीं था.''
उन्होंने कहा कि, ''अजित पवार मेरे प्रचार के लिए आए. मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम और एनसीपी एक मंच पर नजर आएंगे. तो अब राजनीति जिस तरह से लीक से हटकर चल रही है, वह केवल परली में ही नहीं बल्कि सभी राज्यों में चल रही है.''

पंकजा मुंडे ने कहा कि, अब मैं उतना समय प्रीतम मुंडे के भविष्य के बारे में सोचने में नहीं बिता पाऊंगी. हालांकि मुझे उनके भविष्य की चिंता है, क्योंकि मैं उसकी बड़ी बहन हूं. मुंडे साहब के बाद परिवार की जिम्मेदारी मुझ पर है. लेकिन मुंडे साहब ने मुझे अपने परिवार की एकमात्र जिम्मेदारी नहीं दी है.
यह भी पढ़ें -
'आगामी चुनाव में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी', NDTV मराठी कॉन्क्लेव में देवेंद्र फडणवीस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं