उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज वाराणसी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने चंदौली की घटना पर दुःख जताया. बताते चलें कि उत्तर प्रदेश पुलिस पर दबिश के दौरान एक युवती की पीट कर हत्या करने का आरोप लगा है. चंदौली जिले में एक परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को पुलिस ने इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई. परिजनों के आरोप पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच हो रही है. मामला दर्ज कर लिया गया है. अगर इस मामले में पुलिस दोषी होगी तो उस पर भी कार्रवाई होगी.
उन्होंने बताया कि तत्काल प्रभाव से संबंधित थाने के इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया गया है. वहीं इस मामले में सपा नेता अखिलेश यादव के द्वारा यूपी की पुलिस पर लगाए गए आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बौखलाए हुए हैं. यदि कोई पुलिस वाला गलत करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. अगर अपराधियों को पकड़ने के लिए कोई पुलिस गई है और उस दौरान ऐसी घटना होती है तो वह दुःखद है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जानकारी के अनुसार रविवार शाम पुलिस की एक टीम बालू के अवैध कारोबारी को पकड़ने के लिए गांव पहुंची थी. आरोपी घर पर नहीं था. इस दौरान आरोपी की 19 साल की बेटी घर में थी जिसकी पुलिस के द्वारा पिटाई की गयी. खबर के अनुसार एक अन्य लड़की भी इस पिटाई में घायल हो गयी जिसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद गांव वालों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया. पुलिस टीम का एक सिपाही गांव वालों के गिरफ्त में आ गया. जिसकी गांव वालों की तरफ से जमकर पिटाई कर दी गयी. घटना के बाद गांव पहुंचे डीएम और एसपी ने घायल युवती का बयान दर्ज किया है.
ये भी पढ़ें-
- लैंडिंग से पहले तूफान में फंसा स्पाइसजेट का विमान, वायुमंडलीय विक्षोभ में 12 यात्री घायल
- आज लू से राहत ! दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में पारा कम चढ़ने के आसार : IMD
ये भी देखें-क्या है यूनिफॉर्म सिविल कोड और क्यों बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाया है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं