उत्तर प्रदेश पुलिस पर दबिश के दौरान एक युवती की पीट कर हत्या करने का आरोप लगा है. चंदौली जिले में एक परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को पुलिस ने इस क़दर पीटा कि उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार रविवार शाम पुलिस की एक टीम बालू के अवैध कारोबारी को पकड़ने के लिए गांव पहुंची थी. आरोपी घर पर नहीं था. इस दौरान आरोपी की 19 साल की बेटी घर में थी जिसकी पुलिस के द्वारा पिटाई की गयी. खबर के अनुसार एक अन्य लड़की भी इस पिटाई में घायल हो गयी जिसका इलाज चल रहा है.
घटना के बाद गांव वालों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया. पुलिस टीम का एक सिपाही गांव वालों के गिरफ्त में आ गया. जिसकी गांव वालों की तरफ से जमकर पिटाई कर दी गयी. घटना के बाद गांव पहुंचे डीएम और एसपी ने घायल युवती का बयान दर्ज किया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
चंदौली के एसपी अंकुर अग्रवाल ने घटना को लेकर कहा है कि घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस छापेमारी दल पर आरोप लगाए गए हैं. हालांकि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवती की मौत किसी अन्य कारण से हुई है. हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. यदि कोई पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इधर प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने पूरे मामले पर पुलिस पर निशाना साधा है.समाजवादी पार्टी की तरफ से ट्वीट कर कहा गया है कि यूपी में पुलिस हत्यारी बन चुकी है. निरंतर निर्दोष नागरिकों की BJP सरकार द्वारा प्रायोजित हत्या हो रही है. चंदौली में घर में घुसकर पुलिसकर्मियों द्वारा दो बेटियों की बर्बर पिटाई में एक बेटी की मृत्यु, अत्यंत दुखद. दोषी पुलिसकर्मियों पर हो हत्या का केस, मिले कठोरतम सजा.

ये भी पढ़ें-
नोएडा मॉल के बार में ऐसे शुरू हुई थी मारपीट, जिसमें एक शख्स की हो गई थी मौत, सामने आया CCTV वीडियो
पीलीभीत में 19 साल के प्रेमी ने प्रेमिका के भाई की हत्या के बाद खुद को गोली मारी, दो अन्य घायल
Video :उन्नाव में एक नर्सिंग होम में दीवार से लटकी मिली युवती की लाश, हत्या के बाद रेप की आशंका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं