- महिला ने आरोप लगाया है कि एक डिलीवरी एजेंट जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की.
- सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती बताते हुए महिला ने कहा कि डिलीवरी एजेंट टॉयलेट इस्तेमाल करने के बहाने जबरन घुस गया.
- महिला ने आरोप लगाया कि टॉयलेट से बाहर आने के बाद डिलीवरी एजेंट ने अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाए.
ऑनलाइन सामान ऑर्डर करना आज के समय में हर किसी के दिनचर्या में शामिल हो चुका है. घर बैठे-बैठे जो सामान चाहिए, ऑर्डर कीजिए और घर पर उसे हासिल कर लीजिए. लेकिन ऑर्डर किए गए सामान की डिलीवरी देने वाले एजेंट कई बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे जाते हैं, जो बेहद खतरनाक अनुभव दे जाता है. ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है. जहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक डिलीवरी एजेंट जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की. सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती बताते हुए महिला ने कहा कि डिलीवरी एजेंट एक पार्सल देने उनके घर आया था और उसने टॉयलेट इस्तेमाल करने की इजाज़त मांगी. जब महिला ने मना किया, तो वह ज़बरदस्ती अंदर घुस आया. महिला का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार, कई धाराओं मे दर्ज हुआ केस
बेंगलुरु में महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार कर लिया गया है. बेंगलुरु की मराठाहल्ली पुलिस ने निलोफर फातिमा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है, जिसमें उन्होंने फ़्लिपकार्ट के एक डिलीवरी एजेंट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. उनकी शिकायत के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 75, 79 और 329(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
टॉयलेट यूज करने के बहाने घर में घुसा
महिला ने पोस्ट में लिखा, 'मैंने कई बार मना किया और साफ-साफ कहा कि मैं अजनबियों को अपने फ्लैट में नहीं आने देती. मैंने यह भी सुझाव दिया कि अगर इमरजेंसी है तो वह पड़ोस में रहने वाले पुरुषों से पूछ ले. बार-बार मना करने के बावजूद उसने अपनी चप्पलें उतारीं और मेरी इजाजत के बिना जबरदस्ती मेरे घर में घुस आया.'
𝐅𝐋𝐈𝐏𝐊𝐀𝐑𝐓 की delivery service पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
— VINI 💞 (@_Attitude_Vini) July 12, 2026
बेंगलुरु की एक महिला ने आरोप लगाया है कि 𝐅𝐋𝐈𝐏𝐊𝐀𝐑𝐓 का delivery agent बार-बार मना करने के बावजूद उसके घर में घुस गया, washroom इस्तेमाल किया और जाते समय कथित तौर पर अशोभनीय हरकत की।
अगर ये आरोप… pic.twitter.com/ZvwH6wzi6O
टॉयलेट से बाहर आते ही एजेंट ने की अश्लील हरकत
महिला ने आरोप लगाया कि टॉयलेट से बाहर आने के बाद डिलीवरी एजेंट ने अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाए. उन्होंने आगे कहा, 'जब वह वॉशरूम से बाहर आया, तो उसने मुझे अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाए. मुझे सदमा सा लगा, अपमानित महसूस हुआ और अपने ही घर में बिल्कुल भी सुरक्षित महसूस नहीं हुआ.
महिला ने पोस्ट में लिखा- मैं बहुत डर गई थी
महिला ने पोस्ट में यह भी लिखा कि उसे अपनी सुरक्षा की चिंता हो रही थी. उन्होंने कहा, 'मैं बहुत डरी हुई थी. अपनी सुरक्षा को लेकर डरी हुई होने के कारण, मैंने अपने फोन का कैमरा चालू रखा, मेन गेट खुला छोड़ा और उसी के पास खड़ी रही, क्योंकि मुझे डर था कि अगर कुछ हुआ, तो मैं मदद के लिए बाहर भाग सकूंगी. हम रोज़ महिलाओं के ख़िलाफ़ बलात्कार के अपराधों के बारे में सुनते हैं.'
बेंगलुरु पुलिस ने महिला के पोस्ट पर लिया संज्ञान
बेंगलुरु पुलिस ने महिला के इस पोस्ट पर संज्ञान लिया है और महिला से कहा है कि वह आरोपों की पुष्टि करने और उस व्यक्ति के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए विवरण साझा करे. अधिकारियों ने कहा कि वे जांच को आगे बढ़ाने से पहले अतिरिक्त जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. इस घटना से डिलीवरी एजेंट से जुड़े खतरों को लेकर फिर से चिंता बढ़ा दी है.
यह भी पढ़ें - थोड़ी शर्म कर लो... जोमाटो डिलिवरी ब्वॉय के साथ ऐसा क्या हुआ, आ गया गुस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं