FIFA World Cup 2026, Norway vs England: फीफा वर्ल्ड कप में नॉर्वे को हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया है. नॉर्वे नॉकआउट में टूर्नामेंट से बाहर हुआ और इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराया. एक्स्ट्रा टाइम में मैच का का फैसला हुआ. इंग्लैंड के लिए दोनों गोल जूट बेलिंघम ने किए. नॉर्वे के लिए इकलौता गोल आंद्रेस शेलदेरप ने किया. बता दें कि सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टक्कर अर्जेंटीना या स्विटजरलैंड से 16 जुलाई को होगी.
The Three Lions claim their spot in the Semi-finals 🏴 #FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 11, 2026
मैच के दौरान नॉर्वे ने सबसे पहले गोल किया था. 36वें मिनट में शेल्डेरुप के बेहतरीन गोल से नॉर्वे ने 1-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन इसके 11 मिनट बाद ही बेलिंगहम ने गोल दाग कर इंग्लैंड को बराबरी पर पहुंचा दिया. हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रही. दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश की लेकिन दोनों टीम फुल टाइम तक गोल करने में कामयाब नहीं हो सके.
Different jerseys. Same chemistry. 🔥 pic.twitter.com/mirrkziTd3
— FIFA World Cup 2026 (@FIFAWC26Updates) July 11, 2026
एक्स्ट्रा टाइम का रोमांच
एक्स्ट्रा टाइम में इंग्लैंड ने बाजी मारी और शुरुआत में ही बेलिंगहम ने करिश्माई गोल दागकर इंग्लैंड नोर्वे से आगे निकल गई. उन्होंने मैच के 93वें मिनट में गोल करके मैच की बाजी पलट दी. एक्स्ट्रा टाइम के 30 मिनट तक इंग्लैंड ने बढ़त को बनाए रखा, नोर्वे ने अपनी ओर से काफी कोशिश की लेकिन इंग्लैंड के किस्मत को पलट नहीं सके और आखिर में इंग्लैंड यह मैच 2-1 से जीतने में सफल हो गया. इंग्लैंड की ओर से दोनों गोल बेलिंगहम ने किया.

जीत का हीरो
इंग्लैंड की जीत का हीरो जूड बेलिंगहम रहे जिन्होंने इंग्लैंड के लिए दोनों गोल किए और मैच को बदलने का काम किया. पहले हाफ के आखिर में इंग्लैंड के लिए मुश्किलें बढ़ गई थीं, क्योंकि नॉर्वे, एंड्रियास श्जेल्डरप ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी. लेकिन इसके बाद बेलिंगहम ने शानदार गोल करके बराबरी दिलाई. रेगुलर टाइम के दूसरे हाफ में नॉर्वे की टीम कहीं बेहतर खेल रही थी, इंग्लैंड संघर्ष कर रहा था।..उनका खेल उम्मीद के मुताबिक नहीं था. लेकिन फिर बेलिंगहम ने करिश्मा किया और मैच को बदल कर रख दिया.
🏴⚽️ فرحة لا تُوصف... شاهدوا ردة فعل بيكهام بعد هدف بيلينغهام أمام النرويج.#كأس_العالم2026 pic.twitter.com/JpEjIoNb7S
— beIN SPORTS (@beINSPORTS) July 11, 2026
बेलिंगहम ने खेल का रुख बदलते ही एक्स्ट्रा टाइम की शुरुआत में इंग्लैंड को बढ़त दिला दी. यह एक बेहतरीन फिनिश थी, जैसे ही नॉर्वे के गोलकीपर ओर्जन हास्कजॉल्ड नाइलैंड से इंग्लैंड के सब्स्टीट्यूट मॉर्गन रोजर्स का शॉट छूटा, गोल होना तय हो गया था. नाइलैंड के लिए यह बहुत बुरा पल था और इस गोल के साथ बेलिंगहम के कुल 6 गोल हो गए, वे गोल्डन बूट की रेस में शामिल हो गए. वे 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' बनने के भी प्रबल दावेदार हैं. सबसे अहम बात यह है कि उन्होंने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं