विज्ञापन

मां हॉस्पिटल में थी भर्ती, स्कूल में टीचर ने दी ऐसी सजा कि 8वीं की छात्रा ने दे दी जान

बेंगलुरु के एक स्कूल में पढ़ने वाली 8वीं की छात्रा ने टीचर के टॉर्चर से तंग आकर जान दे दी. छात्रा ने जब यह आत्मघाती कदम उठाया, तब उसकी मां हॉस्पटिल में भर्ती थी. छात्रा की मौत पर उसकी मां ने कहा लगता है टीचरों ने उसे बहुत परेशान किया है.

मां हॉस्पिटल में थी भर्ती, स्कूल में टीचर ने दी ऐसी सजा कि 8वीं की छात्रा ने दे दी जान
बेटी की मौत से गुमसुम मां और उन्हें सहारा देती परिवार की अन्य महिलाएं.
NDTV
बेंगलुरु:

हाई स्कूल में पढ़ने वाली 8वीं की एक छात्रा ने शिक्षक के टॉर्चर से तंग आकर जान दे दी. मामला बेंगलुरु के अनेकल से सामने आया है. छात्रा के माता-पिता ने टीचिंग स्टाफ पर परेशान करने का आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच जारी है. मिली जानकारी के अनुसार मारसुरु सरकारी हाई स्कूल में पढ़ने वाली 8वीं क्लास की एक छात्रा ने बुधवार रात आत्महत्या कर ली. छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने स्कूल के टीचिंग स्टाफ पर दुर्व्यवहार और सजा देने की बातें लिखी.

टीचर ने सजा दी, जुर्माना लगाया, TC की धमकी दी

अपने सुसाइड नोट में उसने आरोप लगाया है कि होमवर्क पूरा न करने पर एक टीचर ने उसे सजा दी. इसके लिए 20 रुपए का जुर्माना भी लगाया. उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे TC देने की धमकी दी गई थी. उसने सुसाइड नोट में यह भी कहा है कि इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी, जिसके कारण उसने यह कठोर कदम उठाया.

बच्ची की मां गिरीजा ने भी टीचिंग स्टाफ पर अपनी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है.सूर्यनगर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है.

मां हॉस्पिटल में थी भर्ती, कहा- टीचरों ने उसे बहुत परेशान किया

छात्रा की मां ने कहा कि लगता है कि टीचरों ने उसे बहुत परेशान किया है. मुझे उनके नाम नहीं पता. वह एक दिन स्कूल नहीं गई थी. मुझे इस बारे में रात 12:30 बजे पता चला, मैं अस्पताल में भर्ती थी क्योंकि मेरी तबीयत ठीक नहीं थी। उसने किसी को नहीं बताया कि स्कूल में उसके साथ क्या हुआ? वह अपनी बहन को यह बात बता सकती थी, लेकिन मुझे इसकी जानकारी नहीं थी.
 

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru, Bengaluru Police, Bengaluru Crime, Bengaluru Suicide, Bengaluru Suicide Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com